अगर आप सोचते हैं कि SUV सिर्फ आराम और पावर के लिए होती है, तो शायद आपने Mahindra XUV700 को ठीक से जाना नहीं है. यह SUV सिर्फ सड़क पर दौड़ती नहीं, बल्कि आपकी सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखती है. खास बात ये है कि अगर ड्राइव करते समय आपको थकान या नींद आने लगे, तो XUV700 खुद इसे पहचान लेती है और तुरंत ब्रेक लेने की चेतावनी देती है.
हाल ही में अपडेट होकर XUV 7XO अवतार में आई यह SUV पहले से ही प्रीमियम जरूर हो गई है, लेकिन इसका यह साइलेंट लाइफसेवर फीचर इसे और भी खास बना देता है. आखिर यह फीचर काम कैसे करता है और किन वेरिएंट्स में मिलता है, आइए जानते हैं सबकुछ.
Mahindra XUV700 में ड्राइवर ड्राउजीनेस डिटेक्शन क्या है?
Mahindra SUV में Level-2 ADAS का ड्राइवर ड्राउजीनेस डिटेक्शन (Driver Drowsiness Detection) फीचर दिया गया है. यह सिस्टम लगातार आपकी ड्राइविंग स्टाइल और गाड़ी की मूवमेंट पर नजर रखता है. मान लीजिए आप बार-बार स्टीयरिंग गलत तरीके से मोड़ रहे हैं, लेन से बाहर जा रहे हैं या गाड़ी का पैटर्न थोड़ा गड़बड़ लग रहा है, तो SUV तुरंत समझ जाती है कि ड्राइवर थका हुआ हो सकता है. इसके बाद इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर वार्निंग दिखाई देती है और साथ में अलर्ट साउंड भी सुनाई देता है. इस फीचर का सीधा सा मकसद है यही है कि हादसा होने से पहले ड्राइवर को ब्रेक लेने की याद दिलाना, ताकि ट्रेवल सेफ बना रहे.
यह भी पढ़ें: क्या गर्मियों में टैंक फुल करवाना आपकी कार के लिए रिस्की है? छोटी सी गलती दे सकती है टेंशन
कौन-कौन से Mahindra XUV700 वेरिएंट्स में मिलता है यह फीचर?
XUV700 के AX7 और AX7 Luxury (AX7 L) वेरिएंट्स ड्राइवर ड्राउजीनेस डिटेक्शन फीचर में मिलता है. इतना ही नहीं, इन वेरिएंट्स में महिंद्रा का Level-2 ADAS पैकेज भी दिया गया है, जिसमें Forward Collision Warning, Adaptive Cruise Control, Lane Keep Assist और Automatic Emergency Braking जैसे स्मार्ट सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं.
Mahindra XUV700: इंजन और प्राइस
इस SUV में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया जो 200hp की दमदार पावर जनरेट करता है. वहीं 2.2-लीटर डीजल इंजन कई अलग-अलग ट्यूनिंग ऑप्शन में आता है, ताकि लोग अपनी जरूरत और ड्राइविंग स्टाइल के हिसाब से वेरिएंट चुन सकें. इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है. वहीं कुछ डीजल वेरिएंट्स में ऑल-व्हील ड्राइव का फीचर भी दिया गया है. कीमत की बात करें तो इस SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 13.66 लाख रुपये है.
यह भी पढ़ें: चलती गाड़ी में इंजन ओवरहीट हो जाए तो क्या करें? ये स्टेप्स याद रखेंगे तो बचेंगे हजारों रुपये
