महिंद्रा कंपनी ने इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी अपना वर्चस्व जमाना शुरू कर दिया है. कंपनी की एक्सईवी 9एस (XEV 9S) वित्त वर्ष 2027 के पहले क्वार्टर में सबसे ज्यादा सेल होने वाली इलेक्ट्रिक कार बन चुकी है. इसके बारे में महिंद्रा ने खुद जानकारी दी है. महिंद्रा एक्सईवी 9एस कंपनी की इलेक्ट्रिक एसयूवी रेंज की टॉप-रेंज गाड़ी है. इसका जबरदस्त परफॉर्मेंस और धांसू फीचर्स लगातार ग्राहकों का ध्यान खींच रही है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 20.65 लाख रुपये है. अगर आपने भी इसे खरीदने का प्लान बनाया है, तो आइए हम आपको इस इलेक्ट्रिक कार की 3 खासियतें बताते हैं.
महिंद्रा एक्सईवी 9एस (Mahindra XEV 9S): बैटरी पैक और पावर
महिंद्रा XEV 9S दो अलग-अलग बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आती है, जिसमें 59kWh, 70kWh और 79kWh शामिल हैं. 59kWh यानि सबसे छोटी बैटरी पैक पिछले एक्सल पर लगे इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देता है. यह 227 bhp की ताकत और 380 nm का टॉर्क जेनरेट करता है. 70kWh वाला बैटरी पैक यानि मिड साइज छोटी बैटरी के जैसे ही पिछले एक्सल पर लगे इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देता है. यह 241.2 bhp पावर और 380 nm टॉर्क उत्पन्न करता है. वहीं, सबसे बड़ा बैटरी पैक 79kWh 281 bhp का पावर और 380 nm का टॉर्क जेनरेट करता है.
महिंद्रा एक्सईवी 9एस (Mahindra XEV 9S): वेरिएंट्स और फीचर्स
7-सीटर फ्लैगशीप एसयूवी XEV 9S 6 अलग-अलग वेरिएंट में आती है, जिससे ग्राहकों को अपने हिसाब से सेलेक्ट करने का ऑप्शन मिल जाता है. इन वेरिएंट में पैक वन एबव (Pack One Above 59kWh), पैक वन एबव (Pack One Above 79kWh), पैक टू एबव (Pack Two Above 70kWh), पैक टू एबव (Pack Two Above 79kWh), पैक थ्री (Pack Three 79kWh), और पैक थ्री एबव (Pack Three Above 79kWh) शामिल हैं.
वहीं, फीचर्स की बात करें तो महिंद्रा ने केबिन में टेक्निकल और पैसेंजर्स एक्सपिरियंस को बेहतर करने पर जोर दिया है. इसके डैशबोर्ड में तीन स्क्रीन वाला बड़ा सेटअप, पीछे की तरफ BYOD एंटरटेनमेंट डिस्प्ले, 16 स्पीकर वाला हरमन कार्डन ऑडीयो सिस्टम, हेड अप डिस्प्ले, 65W फास्ट चार्जिंग पोर्ट और AQI एयर प्यूरिफायर सिस्टम मिलेंगे.
महिंद्रा एक्सईवी 9एस (Mahindra XEV 9S): सेफ्टी फीचर्स
यदि आप बेहतर सेफ्टी वाला इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदना चाहते हैं और बजट में ज्यादा दिक्कत नहीं है, तो XEV 9S बेस्ट चॉइस बन सकती है. इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 7 एयरबैग्स दिए गए हैं. इसके अलावा लेवल-2 ADAS भी लगा है, जिसे INGLO प्लेटफॉर्म हाई-रिजिडटी स्ट्रक्चर और ऑप्टिमाइज्ड बैटरी प्लेसमेंट का सपोर्ट मिला है. ADAS सूट में 5 रडार और 1 विजन कैमरा शामिल है, जो ड्राइवर की थकान का पता लगा सकता है.
ये भी पढ़ें: किसी में 468 KM रेंज तो किसी में 2 बैटरी ऑप्शन..., ये हैं BaaS वाली 5 सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें
