Mahindra Thar के सभी वेरिएंट हुए महंगे, 37,000 रुपये तक बढ़े दाम, देखें नई प्राइस लिस्ट

महिंद्रा ने 10 जुलाई 2026 से Thar के सभी वेरिएंट्स की कीमतें 27,000 रुपये से 37,000 रुपये तक बढ़ा दी हैं. कंपनी ने इसकी वजह बढ़ती कमोडिटी लागत बताई है. नई एक्स-शोरूम कीमतें अब 10.32 लाख रुपये से 17.99 लाख रुपये तक हैं.

महिंद्रा ने अपने पॉपुलर SUV Thar की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है. कंपनी ने 10 जुलाई से इसकी कीमतें 37,000 रुपये तक बढ़ा दी हैं. खास बात यह है कि 2026 में यह तीसरी बार है, जब Thar महंगी हुई है. इससे पहले जनवरी और अप्रैल में भी इसकी कीमतों में इजाफा किया गया था. नई कीमतों के बाद अब Mahindra Thar की एक्स-शोरूम कीमत 10.32 लाख रुपये से लेकर 17.99 लाख रुपये तक पहुंच गई है. बता दें कि यह बढ़ोतरी सिर्फ Thar तक सीमित नहीं है, बल्कि महिंद्रा ने अपने बाकी के मॉडलों की कीमतों में भी बदलाव किया है.

कितनी बढ़ी कीमत?

महिंद्रा ने इस बार सिर्फ कुछ चुनिंदा नहीं, बल्कि Thar के सभी वेरिएंट्स की कीमतें बढ़ा दी हैं. कंपनी का कहना है कि बढ़ती कमोडिटी (कच्चे माल) की लागत की वजह से यह फैसला लिया गया है. हालांकि, हर वेरिएंट पर बढ़ोतरी एक जैसी नहीं है. अगर सबसे ज्यादा महंगी हुई Thar की बात करें, तो टॉप-स्पेक LXT 4WD 2.2-लीटर डीजल ऑटोमैटिक की कीमत में 37,000 रुपये का इजाफा हुआ है. इसके बाद LXT 4WD पेट्रोल ऑटोमैटिक पर 36,000 रुपये और LXT 4WD 2.2-लीटर डीजल मैनुअल पर 34,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.

वहीं, LXT 4WD पेट्रोल मैनुअल अब 33,000 रुपये महंगी हो गई है. दूसरी ओर, एंट्री-लेवल AXT 2WD 1.5-लीटर डीजल मैनुअल की कीमत में 32,500 रुपये का इजाफा हुआ है. इसके अलावा LXT 2WD डीजल मैनुअल अब 29,500 रुपये और LXT 2WD पेट्रोल ऑटोमैटिक 27,000 रुपये महंगी हो गई है.

Mahindra Thar की नई कीमतें

वेरिएंटनई एक्स-शोरूम कीमत
Thar AXT डीजल 2WD (मैनुअल)₹10.32 लाख
Thar LXT डीजल 2WD (मैनुअल)₹12.99 लाख
Thar LXT पेट्रोल 2WD (ऑटोमैटिक)₹14.76 लाख
Thar LXT पेट्रोल 4WD (मैनुअल)₹15.59 लाख
Thar LXT डीजल 4WD (मैनुअल)₹16.42 लाख
Thar LXT पेट्रोल 4WD (ऑटोमैटिक)₹17.22 लाख
Thar LXT डीजल 4WD (ऑटोमैटिक)₹17.99 लाख

ये भी पढ़ें: Renault की दमदार माइलेज वाली 7-सीटर पर ₹60,000 की छूट, स्पोर्टी लुक के साथ मिलते हैं शानदार फीचर्स


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >