अगर आप जुलाई के महीने में एक नई इलेक्ट्रिक कार लेने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है. इंडियन ऑटोमार्केट की मोस्ट पॉपुलर कंपनियों में से एक महिंद्रा ने अपनी दमदार एसयूवी बीई6 पर जबरदस्त ऑफर लाई है. बाजारों में बढ़ते क्रेज और कस्टमर्स का ध्यान खींचने के लिए कंपनी इस कार पर 2.50 लाख रुपए का डिस्काउंट दे रही है. ऐसे में जो ग्राहक लॉंग टाइम से इस इलेक्ट्रिक कार को खरीदने का विचार पालकर बैठे थे, अब उनका सपना पूरा हो सकता है.
किन ग्राहकों को मिलेगा इस ऑफर का लाभ?
महिंद्रा बीई 6 ईवी में मिलने वाली 2.50 लाख रुपए की छूट में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बेनीफिट्स और कई ऑफर्स शामिल हैं. हालांकि, सभी ग्राहकों को एक जैसी छूट नहीं मिलेगी. यह ऑफर पर डिपेंड करेगा, कि कौन-सा वेरिएंट खरीद रहे हैं? खासतौर पर 2025 मॉडल ईयर (MY2025) यूनिट्स पर अधिक लाभ मिल सकता है. इसलिए कार खरीदने से पहले आप अपने नजदीकी महिंद्रा शोरूम में जाकर पता करें.
Mahindra BE 6 का धांसू डिजाइन और
महिंद्रा बीई 6 कंपनी की न्यू जनरेशन के INGLO इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बनाई गई ईवी है. इस गाड़ी का डिजाइन एसयूवी से से हटकर और फ्यूचररिस्टिक है. इसके फ्रंट में अट्रैक्टिव LED लाइट बार, शार्प हेडलाइट्स, एयरोडायनेमिक बॉडी, फ्लश डोर हैंडल और स्पोर्टी अलॉय व्हील्स सड़क पर एक अलग पहचान देते हैं. यह ईवी उन ग्राहकों को ज्यादा लुभाएगी, जो मॉडर्न डिजाइन और टेक्निक ज्यादा पसंद करते हैं.
ये भी पढ़ें: पलक झपकते ही 100 kmph की स्पीड, जानें ₹77 लाख वाली Mercedes-Benz GLC की 5 खासियत
Mahindra BE 6 का इंटीरियर
इसके इंटीरियर में केबिन को प्रीमियम वाला लुक दिया गया है. इसके अंदर बिग ड्यूअल स्क्रीन सेटअप मिलेगा, जिसमें एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और दूसरी डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के लिए दी गई है. इसके अलावा पैनोरमिक सनरुफ, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले, मल्टी कलर एंबीएंट लाइटिंग, वायरलेस फोन चार्जर, वेंटीलेटेड सीट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलेंगे.
सेफ्टी के मामले में BE 6 आगे
इसमें बैठने वालों की सेफ्टी के नजरिए से महिंद्रा बीई 6 काफी एडवांस मानी जा रही है. इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और लेवल-2 ADAS फीचर्स दिए गए हैं. ADAS के तहत एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जो लॉंग दूरी को ज्यादा सेफ और आरामदायक बनाती है.
