टाटा मोटर्स के प्लैटफॉर्म पर आ रही जीप की सबसे सस्ती SUV, कंपनी ने बताया फ्यूचर प्लान

जीप की किफायती SUV का इंतजार कर रहे भारतीय ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है. कंपनी टाटा मोटर्स के साथ मिलकर भारत में एक नई बजट SUV तैयार कर रही है. यह कार न केवल घरेलू बाजार बल्कि 50 देशों में भी एक्सपोर्ट की जाएगी.

भारत में Jeep की किफायती SUV का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. अब यह इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है, क्योंकि Jeep की पैरेंट कंपनी स्टेलेंटिस ने अपने भविष्य की योजना का खुलासा करते हुए पुष्टि की है कि कंपनी भारत में एक नई बजट SUV तैयार करेगी. खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट में टाटा मोटर्स भी अहम भूमिका निभाएगी. नई SUV भारत में बनेगी और सिर्फ घरेलू बाजार ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में भी भेजी जाएगी.

टाटा मोटर्स के साथ मिलकर तैयार होगी नई Jeep SUV

स्टेलेंटिस ने अपने इन्वेस्टर डे 2026 कार्यक्रम में बताया कि नई Jeep SUV को टाटा मोटर्स के प्लैटफॉर्म पर विकसित किया जाएगा. यह मॉडल वर्ष 2028 में लॉन्च करने की योजना है. कंपनी का मकसद कम लागत में एक ऐसा ग्लोबल प्रोडक्ट तैयार करना है, जो अलग-अलग बाजारों की जरूरतों को पूरा कर सके.

फिलहाल यह जानकारी साझा नहीं की गई है कि टाटा मोटर्स का कौन-सा प्लैटफॉर्म इस्तेमाल होगा. हालांकि ऑटो इंडस्ट्री में चर्चा है कि इसके लिए ARGOS प्लैटफॉर्म का उपयोग किया जा सकता है.

भारत में बनेगी, 50 देशों में होगी एक्सपोर्ट

नई Jeep SUV सिर्फ भारतीय ग्राहकों के लिए नहीं होगी. कंपनी इसे भारत में तैयार करके करीब 50 देशों में एक्सपोर्ट करने की योजना बना रही है. इससे भारत स्टेलेंटिस के लिए एक प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग हब बन सकता है.

स्टेलेंटिस एशिया पैसिफिक क्षेत्र के प्रमुख ग्रेगोइरे ऑलिवियर ने बताया कि यह एक ग्लोबल मॉडल होगा, जिसे लो-कॉस्ट इंजीनियरिंग के जरिए विकसित किया जाएगा ताकि इसकी कीमत प्रतिस्पर्धी रखी जा सके.

ARGOS प्लैटफॉर्म पर लग रहे हैं सबसे ज्यादा कयास

हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर प्लैटफॉर्म का नाम नहीं बताया है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि ARGOS प्लैटफॉर्म सबसे मजबूत दावेदार है. इसी आर्किटेक्चर पर टाटा सिएरा को भी तैयार किया जा रहा है.

इस प्लैटफॉर्म की खासियत यह है कि इसमें ऑल-व्हील ड्राइव जैसी तकनीक भी शामिल की जा सकती है, जो Jeep की ऑफ-रोड पहचान के साथ अच्छी तरह मेल खाती है. अगर ऐसा होता है, तो ग्राहकों को कम कीमत में भी Jeep का पारंपरिक अनुभव मिल सकता है.

भारत में बिक्री बढ़ाने पर रहेगा कंपनी का फोकस

स्टेलेंटिस फिलहाल भारत में Jeep और सिट्रोएन ब्रांड के साथ मौजूद है. हालांकि दोनों कंपनियां बिक्री के मामले में अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर पाई हैं. ऐसे में कम कीमत वाली Jeep SUV कंपनी के लिए बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकती है.

इस समय Jeep भारत में कंपास, मेरिडियन, रैंगलर और ग्रैंड चेरोकी जैसे मॉडल बेच रही है. लेकिन इनकी कीमत प्रीमियम सेगमेंट में होने के कारण ग्राहकों का दायरा सीमित रहता है. नई SUV के जरिए कंपनी ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने की कोशिश करेगी.

भारतीय ग्राहकों के लिए क्यों है यह SUV खास?

भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट और मिड-साइज SUV की मांग लगातार बढ़ रही है. ऐसे में अगर Jeep अपनी नई SUV को प्रतिस्पर्धी कीमत पर लॉन्च करती है, तो इसका मुकाबला टाटा, महिंद्रा, हुंडई और मारुति सुजुकी जैसे ब्रांड्स से होगा.

फिलहाल लॉन्च में अभी करीब दो साल का समय है, लेकिन स्टेलेंटिस की इस घोषणा ने साफ कर दिया है कि कंपनी भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए नई रणनीति पर काम कर रही है.


ये भी पढ़ें: भारत की सबसे सस्ती सनरूफ कारों की लिस्ट, कीमत 7 लाख से शुरू


ये भी पढ़ें: Level 2 ADAS वाली 5 शानदार इलेक्ट्रिक कारें, जानिए कीमत और फीचर्स




प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >