Hyundai Exter Launched: 5.99 लाख रुपये में आयी नयी SUV, देखें फीचर्स की लिस्ट

Tata Punch की शुरुआती कीमत भी 5.99 लाख रुपये है. इस कार में स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर 6 एयरबैग मिलेंगे. इसके साथ ही वॉइस कमांड वाला इलेक्ट्रिक सनरूफ मिलेगा. कंपनी इस एसयूवी की आधिकारिक बुकिंग पहले ही शुरू कर चुकी है और इसकी डिलीवरी भी जल्द ही शुरू कर दी जाएगी.

Hyundai Exter Launch Price Rs 5.99 Lakh to Rs 9.32 Lakh : कोरियन ऑटो मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी ह्युंडई ने अपनी माइक्रो SUV EXTER को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस कार को 5 ट्रिम्स में लॉन्च किया है. आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये है और टॉप वेरिएंट की कीमत 9.32 लाख रुपये तक जाती है. Tata Punch से इस कार की सीधा मुकाबला है. खास बात यह है कि Tata Punch की शुरुआती कीमत भी 5.99 लाख रुपये है. इस कार में स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर 6 एयरबैग मिलेंगे. इसके साथ ही वॉइस कमांड वाला इलेक्ट्रिक सनरूफ मिलेगा. कंपनी इस एसयूवी की आधिकारिक बुकिंग पहले ही शुरू कर चुकी है और इसकी डिलीवरी भी जल्द ही शुरू कर दी जाएगी.

Hyundai Exter – Interiors & Exteriors

ह्युंडई एक्सटर एसयूवी का बॉक्सी लुक ट्रेंडी नजर आता है. इसके पैरामीट्रिक फ्रंट ग्रिल, H-शेप सिग्नेचर LED डे-टाइम-रनिंग लाइट (DRLs), प्रोजेक्टर हेडलैंप और स्पोर्टी स्किड प्लेट एसयूवी को मॉर्डन अपील देते हैं. साइड प्रोफाइल में ब्लैक आउट व्हील आर्च और साइड सिल क्लैडिंग के साथ डायमंड कट अलॉय व्हील्स जंच रहे हैं. कार के इंटीरियर की बात करें, तो इसके केबिन में कंपनी ने 8 इंच (20.32 सेमी) का एचडी इंफोटेंमेंट सिस्टम के साथ डिजिटल इंस्ट्रमेंट क्लस्टर दिया है. मॉर्डन लेगरूम और स्पोर्टी सेमी-लेदर अपहोलस्ट्री इसके केबिन को जानदार बनाने के साथ इस कार को प्रीमियम एसयूवी वाली फीलिंग देते हैं.

Also Read: Maruti Suzuki Invicto MPV: मारुति सुजुकी ने लॉन्च कर दी अपनी सबसे महंगी कार, जानिए फीचर्स में कितनी दमदार
Hyundai Exter Features

Hyundai EXTER में 10 क्षेत्रीय और 2 अंतरराष्ट्रीय भाषाओं वाले मल्टी-लैंग्वेज UAI सपोर्ट के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम और 7 एम्बिएंट साउंड दिया गया है. एक्सटर के सभी वेरिएंट्स में 26 सेफ्टी फीचर्स दिये गए हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में दूसरों से अलग करता है. इनमें ESC (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल), VSM (व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट) और HAC (हिल असिस्ट कंट्रोल) जैसे कुछ ऐसे फीचर्स दिये गए हैं जो सेगमेंट फर्स्ट हैं. नयी एसयूवी को क्रूज कंट्रोल जैसे स्मार्ट फीचर्स के साथ लैस किया गया है. कार में स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर 6 एयरबैग्स दिये गए हैं. यह फीचर सभी वेरिएंट्स में मिलेगा. इसके साथ ही 3 प्वाइंट्स सीटबेल्ट और सीटबेल्ट रिमाइंडर भी मिलेगा. एडवांस सेफ्टी फीचर्स में हेडलैंप एस्कॉर्ट फंक्शन, ऑटो हेडलैंप, ISOFIX, रियर डिफॉगर और रियर पार्किंग कैमरा शामिल हैं.

Hyundai Exter Engine & Mileage

कार का इंजन MT और AMT वेरिएंट में 81.86 bhp की पावर और 113.8 nM का टॉर्क जेनरेट करेगा. इसके साथ ही, CNG वेरिएंट 68 bhp की पावर और 95.2 nM का टॉर्क जेनरेट करेगा. कंपनी का दावा है कि कार पेट्रोल इंजन MT पर 19.4 और AMT पर 19.2 kmpl का माइलेज देगी. इसके साथ ही, सीएनजी वेरिएंट में यह कार 27.1 किमी का माइलेज देगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >