आपके आधार पर कितने मोबाइल सिम हैं एक्टिव? ऐसे पता लगाएं

आपको करना बस इतना है कि http://tafcop.dgtelecom.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें. इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी (OTP) आयेगा.

Aadhaar in News: आपके आईडी या आधार (Aadhaar) पर कितने मोबाइल नंबर रजिस्‍टर्ड हैं, इसका पता आप आसानी से लगा सकते हैं. इसके लिए दूरसंचार विभाग (DoT) की एक सर्विस है, जिसका नाम है- टेलीकॉम एनालिटिक्‍स फॉर फ्रॉड मैनेजमेंट एंड कंज्‍यूमर प्रोटेक्‍शन (Telecom Analytics for Fraud Management and Consumer Protection, TAFCOP).

आसान है तरीका

आपको करना बस इतना है कि http://tafcop.dgtelecom.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें. इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी (OTP) आयेगा. इस ओटीपी को फीड करते ही आपके सामने आपके आधार नंबर पर खरीदे गए सभी मोबाइल नंबर्स की जानकारी आ जाएगी.

Also Read: Aadhaar Card Password: अपने आधार कार्ड का पासवर्ड पता है आपको? जानने का तरीका है बड़ा आसान

जो सिम इस्तेमाल में नहीं, उसे डिसकंटीन्यू कर दें

आपके मोबाइल नंबर पर आनेवाले ओटीपी को जैसे ही आप वेबसाइट में एंटर करेंगे, वैसे ही आपको आपके आधार नंबर पर खरीदे गए सभी मोबाइल नंबर्स की जानकारी मिल जाएगी. ऐसे में अगर आप किसी सिम का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो आप उसे डिसकंटीन्यू कर सकते हैं.

एक व्यक्ति के नाम पर कितने मोबाइल कनेक्‍शन वैध?

दूरसंचार विभाग ने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं द्वारा ग्राहकों को दूरसंचार संसाधनों का उचित आवंटन और उनके हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और धोखाधड़ी में कमी लाने के लिए कई उपाय किये हैं. मौजूदा दिशानिर्देशों के मुताबिक, एक व्‍यक्ति अपने नाम पर केवल 9 मोबाइल कनेक्‍शन ही प्राप्‍त कर सकता है.

Also Read: Aadhaar के जरिये DigiLocker पर ऐसे बनाएं अकाउंट और अपने डॉक्यूमेंट्स को करें सुरक्षित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >