IRCTC पर ऐसे ऑनलाइन कैंसल कराएंगे अपना ट्रेन टिकट, तो मिलेगा पूरा रिफंड

how to cancel e-ticket on irctc – अगर आप भी अपना ट्रेन टिकट कैंसल कराना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं इसका तरीका. आईआरसीटीसी वेबसाइट चार्ट तैयार होने तक कंफर्म भारतीय रेलवे ट्रेन टिकट को कैंसल करने की सुविधा प्रदान करती है. ध्यान रहे कि रेलवे टिकट काउंटर पर ई-टिकट कैंसल करने की मंजूरी नहीं है.

IRCTC Train Ticket Cancellation : ओडिशा ट्रेन हादसा (Odisha Train Accident) के बाद बड़ी संख्या में यात्रियों के ट्रेन टिकट कैंसल (Train Ticket Cancellation) कराने से जुड़े कांग्रेस (Congress) के दावों को आईआरसीटीसी (IRCTC) ने खारिज किया है. मुख्य विपक्षी पार्टी के नेता भक्त चरणदास ने कहा था कि ओडिशा रेल हादसे के बाद हजारों लोगों ने ट्रेन में सफर को असुरक्षित मानते हुए अपने टिकट कैंसल कर दिये हैं. आईआरसीटीसी ने इस पर ट्वीट कर बताया है कि टिकट कैंसलेशन का दावा तथ्यात्मक रूप से गलत है.

What is the rule of train ticket cancellation?

ट्रेन टिकट कैंसलेशन का नियम क्या है ?

बहरहाल, अगर आप भी किन्हीं कारणों से अपना ट्रेन टिकट कैंसल कराना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं इसका तरीका. आईआरसीटीसी वेबसाइट चार्ट तैयार होने तक कंफर्म भारतीय रेलवे ट्रेन टिकट को कैंसिल करने की सुविधा प्रदान करती है. ध्यान रहे कि रेलवे टिकट काउंटर पर ई-टिकट कैंसल करने की मंजूरी नहीं है. ई-टिकट को कैंसल करने के लिए आपको आईआरसीटीसी ई-टिकटिंग वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा. लॉगिन स्क्रीन पर सही यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करके IRCTC ई-टिकटिंग वेबसाइट ओपन करें और लॉगिन करें. इस तरह आपको टिकट कैंसल होने पर फुल रिफंड मिल पाएगा.

Also Read: Electronic Interlocking: रेलवे में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग क्या होता है, जो बना बालासोर रेल हादसे की वजह
How to cancel train ticket online?

ट्रेन टिकट कैसें कैंसल करें ?

ई-टिकट को कैंसल करने के लिए, ‘माई ट्रांजैक्शन’ पर जाएं

अब ‘माई अकाउंट’ मेन्यू के तहत ‘बुक्ड टिकट हिस्ट्री’ लिंक पर क्लिक करें

यहां आपको बुक किये गए टिकट दिखेंगे. अब कैंसल किये जाने वाले टिकट काे सेलेक्ट करें और ‘कैंसिल टिकट’ पर क्लिक करें

अब पैसेंजर के नाम से पहले चेक बॉक्स का चयन करें और ‘कैंसिल टिकट’ बटन पर क्लिक करें

टिकट कैंसलेशन को कंफर्म करने के लिए कंफर्मेशन पॉपअप पर क्लिक करें

कैंसलेशन सफल होने के बाद कैंसलेशन अमाउंट काट लिया जाएगा और टिकट का बाकी पैसा आपके अकाउंट में वापस कर दिया जाएगा.

आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर एक कंफर्मेशन एसएमएस और कैंसलेशन का ईमेल भी आयेगा.

Also Read: Coromandel Train Accident Reason: मेन लाइन की जगह लूप लाइन पर थी कोरोमंडल एक्सप्रेस? क्या है दोनों में अंतर?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >