Explainer: 3G और 4G से कितना तेज होगा 5G?

PM Modi ने दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित India Mobile Congress 2022 में 5G Telecom सेवा की शुरुआत की है. नये जमाने की 5G Technology बेहतर वॉइस क्वालिटी और कनेक्टिविटी के साथ आयी है. आइए जानें 3G, 4G और 5G में क्या है अंतर?

3G 4G 5G Speed: शनिवार, 1 अक्टूबर से भारत में 5G इंटरनेट सर्विस (5G Service) की शुरुआत हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस (India Mobile Congress 2022) में 5जी टेलीकॉम (5G Telecom) सेवा की शुरुआत की. इस कार्यक्रम के दौरान मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) समेत व्यापार जगत की कई हस्तियां शामिल रहीं. भारत में 5जी कनेक्टिविटी (5G Connectivity) सर्विस की शुरुआत 13 शहरों से हो रही है. देशभर में अलग-अलग चरणों में 5जी सर्विस शुरू करने की तैयारी है. नये जमाने की 5जी तकनीक (5G Technology) बेहतर वॉइस क्वालिटी और कनेक्टिविटी के साथ आयी है.

4जी नेटवर्क से अधिक तेजी और बेहतर क्षमता

मोबाइल फोन और इंटरनेट यूजर्स के लिए 5जी वायरलेस टेक्नोलॉजी की पांचवीं पीढ़ी है. यह 4जी नेटवर्क की तुलना में अधिक तेजी और बेहतर क्षमता उपलब्ध करायेगी. वायरलेस तकनीक की हर जेनरेशन ने यूजर्स को कुछ नया, अलग और बेहतर दिया है. इसी तरह 5जी तकनीक भी काफी कुछ बदलने जा रही है. यह तकनीक यूजर्स को बहुत कुछ नया देने जा रही है. 5जी नेटवर्क से सेल्फ ड्राइविंग कारों की कनेक्टविटी में काफी सुधार होगा. सर्वर और फोन के बीच संचार और अधिक बेहतर होगा. 5जी तकनीक के जरिये 1 से 2 GBPS की स्पीड मिलने का दावा किया जा रहा है.

Also Read: 5G in India: लखनऊ समेत 13 शहरों में आज से शुरू हुई 5G सेवा, अब 10 गुना तेज मिलेगी इंटरनेट स्पीड
3G, 4G और 5G में क्या है अंतर?

मोबाइल नेटवर्क की जेनरेशन को ‘G’ कहते हैं. समय के साथ बेहतर होती तकनीक से हमने 1जी से 5जी तक का सफर तय कर लिया है. संचार की पांच पीढ़ियों- 1जी, 2जी, 3जी, 4जी और 5जी में बहुत अंतर है. 1जी 1984 में आया था, 2जी 1999 में, 3जी 2002 में, 4जी 2010 और 5जी तकनीक 2015 में दुनिया में आ गई थी. 1G मोबाइल की स्पीड काफी कम थी, जो लगभग 24 केबी प्रति सेकेंड थी. इसमें कोई इमेज या मैसेज भेजना संभव नहीं था और सिर्फ कॉल किया जा सकता था. 2G तकनीक में स्पीड बढ़कर 64केबी प्रति सेकेंड हो गई. इसमें कॉल के साथ मैसेज करना भी संभव हो पाया. 3G तकनीक में स्पीड बढ़कर 2 एमबी प्रति सेकेंड हो गई. इसमें कॉल, मैसेज के साथ ही धीमी स्पीड में ही सही, इंटरनेट चलाना भी संभव हो गया. 3जी आने के बाद ही मल्टीमीडिया फोन आये. 4G तकनीक में स्पीड बढ़कर 200 एमबी प्रति सेकेंड से ज्यादा हो गई. इसमें कॉल, मैसेज, तेज स्पीड इंटरनेट के साथ ही वीडियो कॉल की सुविधा भी मिलने लगी. 5G तकनीक में स्पीड बढ़कर 20जीबी प्रति सेकेंड हो जाएगी.

Also Read: Explainer: 5G नेटवर्क क्या है और यह कैसे करेगा काम? यहां जानें हर वह बात, जो जानना चाहते हैं आप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >