रोजाना ऑफिस जाने वालों के लिए बेस्ट है Honda की ये 100cc वाली बाइक, कीमत 75 हजार रुपये से भी कम

Honda Shine 100 DX एक सस्ती और अच्छी 100cc बाइक है. यह रोज ऑफिस जाने और शहर में घूमने के लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकती है. बाइक में डिजिटल मीटर, बड़ा पेट्रोल टैंक, नए डिजाइन के ग्राफिक्स, ट्यूबलेस टायर और CBS जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Honda Shine 100 DX को कंपनी ने अपनी किफायती बाइक Shine 100 के ऊपर पोजिशन किया है. हालांकि दोनों बाइक्स का बेस डिजाइन और मैकेनिकल सेटअप लगभग एक जैसा है. लेकिन DX वेरिएंट में कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स देखने को मिलते हैं. इसमें बेहतर ग्राफिक्स, बड़ा फ्यूल टैंक और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है, जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल से थोड़ा ज्यादा प्रीमियम बनाता है.

मैकेनिकल तौर पर दोनों बाइक्स में कोई खास अंतर नहीं है. इसकी कीमत 72,146 रुपये रखी गई है. आइए अब डिटेल में जानते हैं कि Honda Shine 100 DX में आपको क्या-क्या खास मिलता है.

Honda Shine 100 DX: डिजाइन और कलर 

बाइक का डिजाइन रोजमर्रा के यूज को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें चौड़ा फ्यूल टैंक और नए शानदार ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो इसे पहले से ज्यादा स्टाइलिश और दमदार लुक देते हैं. कलर ऑप्शन की बात करें तो यह बाइक Imperial Red Metallic, Pearl Igneous Black, Athletic Blue Metallic और Geny Gray Metallic में उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें: ₹62,405 वाली TVS Radeon की वो 5 खासियतें, जो उसे बनाती हैं रोजाना अप-डाउन के लिए परफेक्ट

Honda Shine 100 DX: फीचर्स

Honda Shine 100 DX में कंपनी ने एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया है, जो इसे Shine 100 के मुकाबले थोड़ा ज्यादा मॉडर्न बनाता है. इसके अलावा बाकी सभी फीचर्स और खूबियां Shine 100 वाली ही हैं. आइए एक नजर डालते हैं बाइक में मिलने वाले सभी फीचर्स पर:

  • बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है, जिसमें डिस्टेंस टू एम्प्टी, एवरेज और लाइव माइलेज, सर्विस इंडिकेटर के साथ जरूरी डिटेल्स देख सकते हैं.
  • इसकी सीट की ऊंचाई ऐसी रखी गई है कि बाइक पर चढ़ना और उतरना आसानी से हो जाता है.
  • बाइक में लंबी और कम्फर्टेबल सीट मिलती है, जिससे राइडर के साथ पीछे बैठने वाले को भी अच्छा कंफर्ट मिलता है.
  • इसका टर्निंग रेडियस काफी कम है, जिससे बाइक को मोड़ना और तंग जगहों पर चलाना आसान हो जाता है.
  • बाइक में सेल्फ स्टार्ट के साथ किक स्टार्ट का भी ऑप्शन दिया गया है.
  • इसमें ट्यूबलेस टायर के साथ अलॉय व्हील्स मिलते हैं.
  • बाइक में बेसिक ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है.

Honda Shine 100 DX: सेफ्टी और हार्डवेयर

Honda Shine 100 DX में कंपनी ने ट्यूबलेस टायर और अलॉय व्हील्स दिए हैं. इसके अलावा स्कूटर में Combi Brake System (CBS) और साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं. ब्रेकिंग के लिए आगे 130 mm और पीछे 110 mm के ड्रम ब्रेक दिए गए हैं. बाइक का वजन 103 kg है, जो Shine 100 से थोड़ा ज्यादा है.

Honda Shine 100 DX: इंजन

इस बाइक में 98.98cc का सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक इंजन मिलता है, जो 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. यह इंजन 7,500 rpm पर 7.38 PS की पावर और 5,000 rpm पर 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. हल्के वजन और स्मूथ पावर डिलीवरी की वजह से बाइक को संभालना काफी आसान रहता है. खासकर डेली ऑफिस या शहर में आने-जाने वाले लोगों के लिए यह एक अच्छा कम्यूटर ऑप्शन हो सकती है.

ये भी पढ़ें: 1 लाख से भी कम के बजट में पावरफुल बाइक चाहिए? 100cc के अंदर ये 5 बाइक्स हैं सबसे बेहतरीन, माइलेज भी मिलता है तगड़ा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >