जल्द लॉन्च हो सकती है Honda Elevate Facelift, देखने को मिल सकते हैं ये बड़े बदलाव, Creta-Seltos को देगी टक्कर

Honda Elevate को जल्द ही अपडेटेड यानी Facelift वर्जन मिल सकता है. जब ये गाड़ी आई थी तो वेंटिलेटेड सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स इस गाड़ी में नहीं थे जो इस सेगमेंट की अन्य गाड़ियों में मिलते हैं. साथ ही इसमें डीजल या स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड का ऑप्शन भी नहीं मिला जिससे इसकी बिक्री पर असर पड़ा लेकिन अब जल्द ही लॉन्च होने वाली Honda Elevate Facelift वर्जन से इन सब कमियों को दूर करने की उम्मीद जताई जा रही है.

Honda Elevate को जल्द ही बड़ा अपडेट मिल सकता है. भारत में 2023 में लॉन्च हुई इस मिड-साइज SUV के Facelift वर्जन को कंपनी अगले महीने लॉन्च कर सकती है. मौजूदा रिपोर्ट्स के मुताबिक, Honda Elevate Facelift को अक्टूबर 2026 के आसपास बाजार में उतारा जा सकता है. हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है.

Facelift मॉडल में Elevate का पूरा डिजाइन बदलने के बजाय एक्सटीरियर में मामूली बदलाव किए जाने की उम्मीद है. वहीं, इंटीरियर और फीचर्स में बड़े अपडेट्स देखने को मिल सकते हैं. इनमें 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 10.25-इंच टचस्क्रीन जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं.

डिजाइन में क्या बदलाव होंगे?

Honda Elevate का मौजूदा बॉक्सी डिजाइन Facelift में भी बरकरार रह सकता है. हालांकि, इसके लुक को नया बनाने के लिए कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए जा सकते हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें नए फ्रंट और रियर बंपर, अपडेटेड हेडलैंप और टेल-लैंप दिए जा सकते हैं. इसके अलावा नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी देखने को मिल सकते हैं. टेस्टिंग के दौरान लीक हुई तस्वीरों में कार की टेल-लैंप के लाइटिंग ग्राफिक्स में बदलाव भी देखा गया था.

यानी नई Elevate का ओवरऑल लुक मौजूदा मॉडल जैसा रह सकता है, लेकिन छोटे बदलाव इसे पहले से ज्यादा फ्रेश बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें: शहर में चलाने के लिए CNG लें या ऑटोमैटिक? Maruti Baleno Facelift और Tata Punch Facelift में कौन बेहतर?

केबिन में मिल सकते हैं नए फीचर्स

Facelift Elevate में इंटीरियर और फीचर्स को अपडेट करने पर कंपनी का फोकस रह सकता है. इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है. यह स्क्रीन 2026 में अपडेट हुई Honda सिटी में भी इस्तेमाल की गई है.

इसके साथ नई अपहोल्स्ट्री और अपडेटेड केबिन ट्रिम भी मिल सकती है. इससे SUV का इंटीरियर मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम नजर आ सकता है.

360 डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स

Honda Elevate Facelift में 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिलने की सबसे ज्यादा चर्चा है.

फिलहाल ये फीचर्स Elevate में एक्सेसरीज के तौर पर उपलब्ध हैं. जिसे आप पैसे देके लगवा सकते हैं, लेकिन कंपनी ने संकेत दिया है कि भविष्य में इन फीचर्स को एक्सेसरीज के बजाय कार के मुख्य इक्विपमेंट में शामिल करने पर विचार हो रहा है.

इसके अलावा पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और दूसरे कंफर्ट फीचर्स भी मिलने की संभावना है. हालांकि, इन सभी फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि लॉन्च के समय ही होगी.

ADAS में भी हो सकता है अपडेट

मौजूदा Elevate में Honda का Honda Sensing ADAS मिलता है. इसमें अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं.

Facelift मॉडल में ADAS को भी अपडेट किए जाने की उम्मीद है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ADAS फीचर्स को ज्यादा वेरिएंट्स में उपलब्ध करा सकती है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि नई Elevate में कौन-कौन से अतिरिक्त ADAS फीचर्स मिलेंगे.

इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं

इंजन की बात करें तो इसमें आपको शायद आपको कोई बड़ा बदलाव देखने को न मिले. इसमें मौजूदा 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन जारी रह सकता है.

यह इंजन 121 hp की पावर और 145 Nm का टॉर्क देता है. इसे 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाता है. Facelift में भी यही पावरट्रेन जारी रहने की संभावना है.

Elevate में हाइब्रिड इंजन को लेकर चर्चा तेज थी, लेकिन मौजूदा रिपोर्ट्स की मानें तो अभी Facelift के साथ हाइब्रिड पावरट्रेन की पुष्टि नहीं हुई है. इसलिए फिलहाल इसे संभावित फीचर के तौर पर ही देखना बेहतर होगा.

कितनी हो सकती है कीमत?

Honda Elevate Facelift की कीमत की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी अनुमानित कीमत करीब 11 लाख से 17 लाख रुपये के बीच हो सकती है. हालांकि, यह पूरी तरीके से नए फीचर्स और अपडेट पर निर्भर करेगा कि कीमत कितनी होगी.

इसलिए 11-17 लाख रुपये की कीमत को फिलहाल अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ही मानना सही रहेगा. कंपनी लॉन्च के समय वेरिएंट के हिसाब से इसकी असली कीमत घोषित करेगी.

किन कारों से होगा मुकाबला?

Honda Elevate Facelift का मुकाबला मिड-साइज SUV सेगमेंट की कारों से होगा. इनमें हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, मारुति सुजुकी विक्टोरिस, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, स्कोडा कुशाक और फोक्सवैगन ताइगुन जैसी SUVs शामिल हैं.

क्या खास होगा नई Elevate में?

Honda Elevate Facelift में कंपनी का फोकस डिजाइन में बड़े बदलाव के बजाय फीचर्स और टेक्नोलॉजी को अपडेट करने पर नजर आ रहा है. 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स को फैक्ट्री-फिटेड फीचर्स बनाने से इसकी प्रीमियम अपील बढ़ सकती है. वहीं, बड़ी टचस्क्रीन और ADAS में संभावित बदलाव इसे सेगमेंट की दूसरी SUVs के मुकाबले ज्यादा प्रतिस्पर्धी बना सकते हैं.

हालांकि, लॉन्च की तारीख, वेरिएंट, फीचर्स और कीमत को लेकर कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा.

ये भी पढ़ें: बस सर्विस से शुरू हुई कहानी, मद्रास की TVS कैसे बनी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suyash Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >