New Honda Activa: होंडा ने उतारा एक्टिवा का नया एडिशन, कीमत 74,536 रुपये से शुरू

New Honda Activa - होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपने एक्टिवा स्कूटर का नया संस्करण उतारा है. यह आगामी एवं सख्त उत्सर्जन नियमों के अनुरूप है. इसकी दिल्ली में शुरुआती शोरूम कीमत 74,536 रुपये है.

New Honda Activa : होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने अपने एक्टिवा स्कूटर का नया संस्करण उतारा है. यह आगामी एवं सख्त उत्सर्जन नियमों के अनुरूप है. इसकी दिल्ली में शुरुआती शोरूम कीमत 74,536 रुपये है.

नयी एक्टिवा ‘ऑन बोर्ड डायग्नोस्टिक्स’ (ओबीडी-दो) के अनुरूप है. इसे तीन संस्करण में पेश किया जा रहा है, जिनकी कीमत 74,536 रुपये, 77,036 रुपये और 80,537 रुपये है. नयी एक्टिवा में स्मार्ट-की जैसी कई खूबियां हैं. स्मार्ट-की के जरिये ग्राहक अपने वाहन का पता आसानी से लगा सकेंगे.

एचएमएसआई के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अत्सुशी ओगाता ने कहा कि ग्राहकों की लगातार बदलती अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए एक्टिवा के कई अवतार लाये गए.

Also Read: Activa और Shine ने किया कमाल, Honda 2-व्हीलर्स की सेल 11% बढ़ी, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >