मनाली में टेस्टिंग के दौरान दिखी Honda 0 Alpha, अंदर का हाई-टेक केबिन आया नजर, देखें वीडियो

Honda की नई 0 Alpha इलेक्ट्रिक SUV टेस्टिंग के दौरान फिर से नजर आई है. इस बार इसके अंदर का केबिन भी देखने को मिला, जिसमें बड़ा टचस्क्रीन और डिजिटल डिस्प्ले जैसे कई नए फीचर्स दिखाई दिए हैं. यह इलेक्ट्रिक SUV भारत में ही बनाई जाएगी और 2027 में लॉन्च होगी.

Honda Cars India एक बार फिर अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV की टेस्टिंग करते हुए नजर आई है. यह SUV Honda 0 Alpha कॉन्सेप्ट पर बेस्ड होगी. हाल ही में इस इलेक्ट्रिक SUV का एक नया स्पाई वीडियो सामने आया है. इसे इंस्टाग्राम अकाउंट @pxrtth.gpt ने शेयर किया है. वीडियो में SUV को मनाली की सड़कों पर टेस्टिंग करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में इसकी केबिन की भी झलक मिलती है, जहां बड़ा लैंडस्केप-ओरिएंटेड टचस्क्रीन और पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर डैशबोर्ड को बेहद प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक लुक दे रहे हैं. आइए देखते हैं इस वीडियो को और जानते इसमें क्या खास मिलने वाला है.

स्पाई इमेज में Honda 0 Alpha का हाई-टेक केबिन आया नजर

अगर इंटीरियर की बात करें, तो सबसे पहले सेंटर में लगे बड़े फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन पर नजर जाती है. इसके साथ स्टीयरिंग के पीछे अलग फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. खास बात यह है कि यह डिस्प्ले Honda की मौजूदा भारतीय कारों की तुलना में काफी बड़ा दिखाई देता है. उम्मीद है कि इसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, इन-बिल्ट नेविगेशन और EV से जुड़े कई स्मार्ट फीचर्स मिलेंगे. अच्छी बात यह है कि क्लाइमेट कंट्रोल जैसे जरूरी फंक्शंस के लिए नीचे फिजिकल बटन भी दिए गए हैं.

इसके अलावा, SUV में नए डिज़ाइन वाला मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील देखने को मिलता है, जबकि पूरा डैशबोर्ड लेआउट काफी साफ-सुथरा और मॉडर्न रखा गया है. यह डिजाइन Honda की 0 Series फिलॉसफी को फॉलो करता है, जिसमें सादगी के साथ एडवांस टेक्नोलॉजी का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है.

Honda 0 Alpha डिजाइन

Honda Alpha 0 कॉन्सेप्ट को पहली बार 2025 Japan Mobility Show में दुनिया के सामने पेश किया गया था. Honda इसे ‘Thin, Light and Wise’ फिलॉसफी पर बेस्ड बताती है और इसकी झलक SUV के डिजाइन में साफ दिखाई देती है.

टेस्टिंग के दौरान नजर आया प्रोटोटाइप अभी भी भारी कैमोफ्लाज से ढका हुआ है. लेकिन इसके पीछे छिपा डिजाइन काफी हद तक समझ में आ जाता है. सामने की ओर इसका सीधा और दमदार स्टांस, बॉक्सी शेप और सिग्नेचर LED लाइटिंग पहले देखे गए टेस्ट मॉडल्स जैसी ही लगती है. फ्रंट में चौकोर LED हेडलाइट्स को एक पतली ब्लैक पैनल से जोड़ा गया है.

वहीं पीछे की तरफ वर्टिकली स्टैक्ड टेललैंप्स और क्लीन टेलगेट डिजाइन इसे एक यूनिक लुक देते हैं. SUV की ऊंची रूफ और बड़े ग्लास एरिया की वजह से केबिन ज्यादा खुला और कम्फर्टेबल नजर आता है. वहीं, इसका बॉक्सी डिजाइन बेहतर एयरोडायनामिक्स में भी मदद करता है. फिलहाल अलॉय व्हील्स भी कैमोफ्लाज कवर में छिपे हुए हैं, इसलिए प्रोडक्शन मॉडल का फाइनल डिजाइन अभी सामने आना बाकी है.

कब होगा लॉन्च?

Honda ने कन्फर्म कर दिया है कि उसका नया इलेक्ट्रिक SUV भारत में ही बनाया जाएगा. यानी यह SUV सिर्फ भारतीय ग्राहकों के लिए ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों में एक्सपोर्ट भी की जाएगी. इस इलेक्ट्रिक SUV को 2027 में लॉन्च किया जाएगा, जहां इसका मुकाबला सीधे Creta EV और आने वाली Sierra EV जैसी प्रीमियम मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUVs से होगा.

यह भी पढ़ें: फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और हाईटेक फीचर्स से लैस ये 5 EVs, Gen Z के लिए हैं एकदम परफेक्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >