भारतीय टू-व्हीलर ऑटोमोबाइल मार्केट में मैक्सी-स्कूटर का क्रेज धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है. इस समय ग्राहकों के लिए यामाहा एरोक्स 160 और हीरो जूम 160 बाजारों में उपलब्ध हैं, जो बेहतर परफॉर्मेंस और शानदार फीचर्स के साथ आते हैं. अब जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा भारत में एडीवी 160 (Honda ADV 160) को लॉन्च करने जा रही है. इसकी टक्कर देश में पहले से बिक रहे मैक्सी स्कूटरों से होगी, जिसमें Hero Xoom 160 सबसे आगे है. आइए जानते हैं कि लॉन्च के बाद दोनों के बीच कितना अंतर हो सकता है और कौन फायदे का सौदा रहेगा.
हीरो Xoom 160 vs होंडा ADV 160: इंजन और परफॉर्मेंस
हीरो Xoom 160 में 155cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 8000 rpm पर 14.49 bhp की ताकत और 6500 rpm पर 13.9 nm टॉर्क जेनरेट करता है.
दूसरी ओर, आने वाला नया होंडा ADV 160 में 156.9cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर ESP प्लस इंजन लगाया गया है, जो होंडा के PGM-Fi फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम से लैस है. यह इंजन 8000 rpm पर 15.02 हॉर्सपावर और 6500 rpm पर 14.7 nm टॉर्क जेनरेट करता है. पावर को कंटीन्यूअसली वेरीएबल ट्रांसमिशन (CVT) और बेल्ट ड्राइव के जरिए पिछले व्हील तक पहुंचाया जाता है.
हीरो Xoom 160 vs होंडा ADV 160: फीचर्स
हीरो जूम 160 में कई शानदार फीचर्स लगे हैं, जिसमें की-लेस इग्नीशन, रिमोट बूट ओपनिंग, फाइंड-माय-स्कूटर लोकेटर, i3S साइलेंट टेक्नोलॉजी, ब्लूटूथ इनेबल्ड LCD डिस्प्ले, डुअल चैंबर LED हेडलाइट्स और मोबाइल डिवाइस के लिए इन-बिल्ट यूएसबी चार्जिंग पोर्ट मिलते हैं.
वहीं, होंडा एडीवी 160 में रोडसिंक स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 5-इंच TFT-LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर डिस्प्ले, ट्रैक्शन कंट्रोल, सिंगल चैनल ABS, एडजस्टेबल विंडस्क्रीन, 30 लीटर वाला अंडरसीट स्टोरेज और आइडलिंग स्टॉप/स्टार्ट सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हैं.
किसे खरीदना बेहतर?
Xoom 160 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत (दिल्ली) 1,43,498 रुपये है. ADV 160 की स्टार्टिंग एक्स शोरूम प्राइस अभी नहीं बताई गई है, लेकिन अनुमान है कि यह 1.72 लाख रुपये से शुरू हो सकता है. यदि आप अधिक से अधिक फीचर्स और किफायती कीमत के साथ जाते हैं, तो हीरो जूम 160 आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन बन सकता है. वहीं, कुछ नया और अलग डिमांड के एक्स्ट्रा इंजन पावर चाहिए, तो होंडा एडीवी 160 बेस्ट चॉइस बन सकती है. चूंकि, हीरो पहले से ही मार्केट में बिक रही हैं, जबकि होंडा जूम अभी आएगी.
ये भी पढ़ें: Yamaha Aerox 155 vs Hero Xoom 160: स्पोर्टी लुक के साथ दमदार परफॉर्मेंस के लिए कौन-सा स्कूटर है बेस्ट?
