Hero MotoCorp ने भारत में अपने पॉपुलर स्कूटर Pleasure Plus को नए एक्वा ग्रे (Aqua Grey) कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है. यह नया रंग VX और ZX दोनों वेरिएंट में उपलब्ध होगा. कीमत की बात करें तो VX वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 72,779 रुपये और ZX वेरिएंट की कीमत 77,162 रुपये (दिल्ली) रखी गई है. नए कलर के अलावा स्कूटर में कोई और बदलाव नहीं किया गया है. यानी अगर आपको नया और स्टाइलिश लुक चाहिए, तो अब यह स्कूटर एक नए रंग में खरीदने का ऑप्शन मिलेगा.
कितनी है Pleasure Plus की कीमत?
नए रंग के जुड़ने के बाद अब VX वेरिएंट कुल 5 कलर ऑप्शन में और ZX वेरिएंट 6 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. यानी अब आपके के पास अपनी पसंद और स्टाइल के हिसाब से रंग चुनने के लिए पहले से ज्यादा ऑप्शन मौजूद हैं.
| वेरिएंट | उपलब्ध कलर | एक्स-शोरूम कीमत (दिल्ली) |
| Hero Pleasure Plus VX | • टील ब्लू (Teal Blue)• मैट ब्लैक (Matte Black)• मैट रेड (Matte Red)• मैट वर्नियर ग्रे (Matte Vernier Grey)• एक्वा ग्रे (Aqua Grey) - नया | ₹72,779 |
| Hero Pleasure Plus ZX | • मैट ब्लैक (Matte Black)• मैट वर्नियर ग्रे (Matte Vernier Grey)• पर्ल ब्लू (Pearl Blue)• टील ब्लू (Teal Blue)• कॉपर ब्राउन (Copper Brown)• एक्वा ग्रे (Aqua Grey) - नया | ₹77,162 |
नए कलर से बढ़ी स्कूटर की खूबसूरती
स्कूटर की बॉडी पर हल्का नीला (Light Blue) पेंट और गहरे भूरे (Dark Brown) रंग की सीट इसे प्रीमियम और एलिगेंट लुक देती है. इसके साथ साइड में नए ग्राफिक्स और हेडलाइट के चारों ओर क्रोम फिनिश भी दी गई है.
अगर बात वेरिएंट्स की करें, तो VX वेरिएंट में ब्लैक पिलियन ग्रैब रेल और ब्लैक मिरर्स मिलते हैं. वहीं, ZX वेरिएंट में पिलियन बैकरेस्ट और क्रोम फिनिश मिरर्स दिए गए हैं. कुल मिलाकर, नया Aqua Grey कलर स्कूटर को पहले से ज्यादा स्टाइलिश और मॉडर्न लुक देता है.
इंजन और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं
मैकेनिकल तौर पर Hero Pleasure Plus में कोई बदलाव नहीं किया गया है. स्कूटर में पहले वाला ही 110.9cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 8.15 PS की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ CVT गियरबॉक्स दिया गया है.
वहीं, सस्पेंशन, ब्रेकिंग सिस्टम और बाकी फीचर्स भी पहले जैसे ही हैं. यानी अगर आप इसे खरीदते हैं, तो आपको नया और स्टाइलिश लुक जरूर मिलेगा, लेकिन इसकी परफॉर्मेंस में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.
