iPhone 14 Pro को लेकर Google ने उड़ाया Apple का मजाक, Pixel 7 Pro को बताया Best Phone Forever

Google Pixel 7 Pro vs iPhone 14 Pro – टेक कंपनी गूगल ने ‘बेस्ट फोन फॉरएवर’ नाम से एडवरटाइजिंग कैंपेन शुरू किया है. इसमें गूगल ने अपने स्मार्टफोन की तुलना ऐपल के आईफोन से की है. कुल मिलाकर गूगल ने ऐपल आईफोन का मजाक उड़ाया है.

Google Pixel 7 Pro vs iPhone 14 Pro Best Phone Forever Ad Campaign : iPhone 14 Pro अच्छा फोन है या Google Pixel 7 Pro ? सवाल थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि दोनों स्मार्टफोन्स क्वालिटी और फीचर्स के मामले में एक से बढ़कर एक हैं. यह अलग बात है कि गूगल के लेटेस्ट स्मार्टफोन की तुलना में ऐपल का लेटेस्ट हैंडसेट ज्यादा पॉपुलर हो गया है. शायद इसी बात को ध्यान में रखते हुए टेक कंपनी गूगल ने ‘बेस्ट फोन फॉरएवर’ नाम से एडवरटाइजिंग कैंपेन शुरू किया है. इसमें गूगल ने अपने स्मार्टफोन की तुलना ऐपल के आईफोन से की है. कुल मिलाकर गूगल ने ऐपल आईफोन का मजाक उड़ाया है.

#BestPhoneForever नाम के साथ शेयर किये गए इस वीडियो को MadeByGoogle के YouTube चैनल पर अपलोड किया गया है. इसमें ‘लाइफसेवर’ टाइटल वाले वीडियो में गूगल के फोल्डेबल फोन और iPhone 14 Pro के किनारे जूम करके दिखाये गए हैं. वीडियो में दिखाया गया है कि जब iPhone 14 Pro की बैटरी खत्म हो जाती है. ऐसे में शेयरिंग फीचर के जरिये Google Pixel 7 Pro ऐपल का मजाक उड़ा रहा है. वहीं, पिक्सल 7 प्रो के AI फीचर्स से आईफोन जलता नजर आ रहा है. साथ ही, USB Type C पोर्ट न होने को लेकर भी गूगल ऐपल का मजाक उड़ा रहा है. बता दें कि एस्ट्रोफोटोग्राफी मोड 30x जूम के साथ-साथ Google Pixel 7 Pro में ऐसे कई फीचर्स हैं जो iPhone 14 Pro में नहीं मिल रहे हैं.

Also Read: ALERT! जासूसी करनेवाले इन ऐप्स को अपने फोन से तुरंत कर दें डिलीट, Google ने लिया बड़ा एक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >