Google Pay ने किया बड़ा बदलाव, अब पेमेंट करना हुआ और भी सुरक्षित

Google Pay, Visa, Digital Payment Solutions: गूगल पे ने सोमवार को अपने मंच पर टोकनाइजेशन को लागू करने की घोषणा की, जिसके जरिये उपयोगकर्ता अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड का सुरक्षित रूप से इस्तेमाल कर सकेंगे. टोकनाइजेशन के जरिये गूगल पे एंड्रॉयड उपयोगकर्ता अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल अपने कार्ड को प्रत्यक्ष रूप से स्वैप किये बिना कर सकेंगे.

Google Pay, Visa, Digital Payment Solutions: गूगल पे ने सोमवार को अपने मंच पर टोकनाइजेशन को लागू करने की घोषणा की, जिसके जरिये उपयोगकर्ता अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड का सुरक्षित रूप से इस्तेमाल कर सकेंगे. टोकनाइजेशन के जरिये गूगल पे एंड्रॉयड उपयोगकर्ता अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल अपने कार्ड को प्रत्यक्ष रूप से स्वैप किये बिना कर सकेंगे.

इसके तहत कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर भेजे गए सुरक्षित डिजिटल टोकन के जरिये भुगतान हो जाएगा. कंपनी ने एक बयान में कहा कि वीजा और बैंकिंग भागीदारों के साथ यह सुविधा अब एक्सिस और एसबीआई कार्ड के सभी उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है. कोटक और अन्य बैंकों के साथ यह सुविधा बहुत जल्द शुरू होने की उम्मीद है.

बयान में कहा गया कि टोकन भुगतान के साथ, गूगल पे उपभोक्ताओं को एनएफसी सक्षम एंड्रॉयड डिवाइस या फोन का इस्तेमाल करके सुरक्षित भुगतान करने में मदद मिलेगी. बयान के मुताबिक, इस सुविधा से 25 लाख से अधिक वीजा व्यापारिक स्थानों पर संपर्क रहित भुगतान किया जा सकेगा.

Also Read: Paytm को ‘बदनाम’ कर Google Pay चला मेकओवर की राह, कंपनी ने किया यह ऐलान…

इसके साथ ही 15 लाख से अधिक भारत क्यूआर में स्कैन करके भुगतान किया जा सकेगा. गूगल पे के कारोबार प्रमुख सजीथ शिवनंदन ने कहा, हम अपने उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित भुगतान के अनुभव की पेशकश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और टोकन के इस्तेमाल से धोखाधड़ी का कोई मौका भी खत्म हो जाता है.

आपको बता दें कि गूगल पे ने भारत में तीन साल पूरे कर लिये हैं. पिछले सप्ताह आयी एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त महीने में गूगल पे (Google Pay) विश्व में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाना वाला फिनटेक ऐप है. यह यूपीआई आधारित मोबाइल पेमेंट सर्विस देती है. अगस्त के महीने में इसे पूरी दुनिया में 10 मिलियन यानी करीब 1 करोड़ बार डाउनलोड किया गया. इसमें 78 लाख तो केवल भारत में डाउनलोड किये गए.

होम ग्रोन डिजिटल पेमेंट्स ऐप (Digital Payments App) की बात करें तो अगस्त के महीने में सबसे ज्यादा PhonePe डाउनलोड किये गए. डाउनलोड नंबर्स के मामले में यह चौथे स्थान पर रहा. जबकि पेटीएम छठे स्थान पर रहा. अगस्त के महीने में फोनपे 6.7 मिलियन यानी 67 लाख बार और पेटीएम 4 मिलियन यानी 40 लाख बार डाउनलोड किये गए.

Also Read: Google प्ले स्टोर से हटने के 4 घंटे बाद लौट आया Paytm ऐप, पूरी करनी पड़ी यह शर्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >