TVS से Ola तक, टचस्क्रीन और स्मार्ट फीचर्स के साथ आते हैं ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स

अब स्कूटर चलाना पहले जैसा नहीं रहा. टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ TVS, Ola और Ather जैसे ब्रांड्स राइडिंग को स्मार्ट बना रहे हैं. अगर आप एक मॉडर्न और टेक-लोडेड स्कूटर लेना चाहते हैं, तो यहां दिए गए ऑपशंस आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकते हैं.

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है और कंपनियां इन्हें पहले से ज्यादा स्मार्ट बना रही हैं. इन स्कूटर्स में अब TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले एक अहम फीचर बन चुका है, जो राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर और आसान बनाता है. टचस्क्रीन डिस्प्ले वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स न सिर्फ देखने में प्रीमियम लगते हैं, बल्कि यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल और स्मार्ट फीचर्स भी देते हैं.

TVS iQube ST

इस लिस्ट में सबसे पहले आता है TVS iQube ST, जिसमें 7-इंच का बड़ा TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है. इसमें म्यूजिक कंट्रोल, कॉल अलर्ट, OTA अपडेट, नेविगेशन, जियो-फेंसिंग, एंटी-थेफ्ट अलर्ट और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. यह 3.5 kWh और 5.3 kWh बैटरी ऑप्शन के साथ आता है और मैक्सिमम 212 किमी तक की रेंज देता है. इसकी कीमत लगभग 1.71 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

Tvs iqube st

Ola S1 Pro Gen 3

Ola S1 Pro Gen 3 में भी 7-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है, जो MoveOS 5 पर चलता है. इसमें SOS अलर्ट, रोड ट्रिप मोड, भारत मोड, मल्टी-मोड ट्रैक्शन कंट्रोल, डुअल चैनल ABS, क्रूज कंट्रोल और ऐप कनेक्टिविटी जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं. इसकी कीमत करीब 1.02 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

Ola s1 pro gen 3

Ather Rizta

Ather Rizta भी 7-इंच टचस्क्रीन डैशबोर्ड के साथ आता है, जिसमें यूजर स्वाइप, जूम और टैप करके फीचर्स इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें Google Maps नेविगेशन, लाइव लोकेशन शेयरिंग, स्किड कंट्रोल, इमरजेंसी सिग्नल और क्रैश अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसकी शुरुआती कीमत 1.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

Ather rizta

Simple One

Simple One में भी 7-इंच TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, स्मार्ट नेविगेशन, कॉल और म्यूजिक नोटिफिकेशन, लाइव लोकेशन शेयरिंग और स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स शामिल हैं. यह 4.5 kWh और 5.0 kWh बैटरी ऑप्शन के साथ आता है और 265 किमी तक की रेंज का दावा करता है. इसकी कीमत 1.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.

Simple one

Ather 450X

Ather 450X अपने स्मूद और रिस्पॉन्सिव 7-इंच टचस्क्रीन इंटरफेस के लिए जाना जाता है. इसमें Alexa इंटीग्रेशन, पार्क असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल, ऑटो होल्ड, नेविगेशन और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं. यह एक बार चार्ज करने पर 161 किमी तक की रेंज देता है और इसकी कीमत 1.46 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.

Ather 450x

यह भी पढ़ें: 23 अप्रैल को आएगी Yezdi की नई बाइक, कंपनी ने जारी किया टीजर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >