DEMO Car की सेल पर कार डीलर्स को देना पड़ सकता है 18% जीएसटी, पढ़ें पूरी खबर

DEMO Car Tax : वाहन डीलर उन कारों पर इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा कर सकते हैं, जिनका इस्तेमाल वे अपने संभावित ग्राहकों के लिए डेमो व्हीकल के रूप में करते हैं.

DEMO Car Tax : कार डीलरों को कार कंपनियों से डेमो कारों की बिक्री पर घाटे की प्रतिपूर्ति पर 18 प्रतिशत माल और सेवा कर (जीएसटी) का भुगतान करना पड़ सकता है.

पंजीकृत वाहन डीलर उन कारों पर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का दावा कर सकते हैं, जिनका इस्तेमाल संभावित ग्राहकों को प्रदर्शन के लिए किया जाता है. इन्हें आमतौर पर डेमो वाहन के रूप में जाना जाता है. जीएसटी अग्रिम निर्णय प्राधिकरण (एएआर) की पश्चिम बंगाल पीठ ने यह व्यवस्था दी है.

मर्सिडीज बेंज के अधिकृत एजेंट लैंडमार्क कार्स ईस्ट प्राइवेट लिमिटेड ने डेमो कार के विभिन्न कराधान पहलुओं पर फैसला लेने के लिए पीठ के समक्ष एक आवेदन दायर किया था.

स्पोर्टी लुक में कहर ढाने या गया Mahindra XUV700 का नया ब्लेज एडिशन

एएआर ने कहा, आवेदक कार की आपूर्ति पर लगाये गए और भुगतान किये गए इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा करने का हकदार है, जिसका उपयोग प्रदर्शन के उद्देश्य से किया जाता है और एक निर्दिष्ट समय अवधि के बाद इसकी आगे आपूर्ति की जाती है.

यह फैसला इस सवाल के जवाब में था कि क्या आवेदक मर्सिडीज बेंज इंडिया से कार की आपूर्ति पर लगाये गए और भुगतान किये गए आईटीसी का दावा करने का हकदार है, जिसका उपयोग मर्सिडीज बेंज कार खरीदने में रुचि रखने वाले संभावित ग्राहक को प्रदर्शन के उद्देश्य से किया जाता है.

एएआर ने कहा, मर्सिडीज बेंज इंडिया से आवेदक को डेमो कार की बिक्री पर हुए नुकसान की प्रतिपूर्ति के लिए हासिल राशि को किसी कार्य को सहन करने के लिए सहमत होने की सर्विस की आपूर्ति के एवज में हासिल प्रतिफल माना जाएगा और उसपर 18 प्रतिशत टैक्स लगेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >