आधे से भी कम दाम पर घर ले जाएं Hyundai Creta SUV, ये ऑफर है खास

Hyundai Creta के जिस मॉडल की हम बात कर रहे हैं, उसकी कीमत 14.95 लाख रुपये है. लेकिन आपको इतना खर्च करने की जरूरत नहीं है. आप इस कार को केवल 6.5 लाख रुपये में खरीद कर अपने घर ला सकते हैं.

Second Hand Hyundai Creta: ह्युंडई क्रेटा अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकनेवाली एसयूवी है. इसकी एक्स-शाेरूम कीमत 10.64 लाख से शुरू होकर 18.68 लाख रुपये तक जाती है. अगर आपके पास इतना बजट नहीं है, तो आप पुरानी ह्युंडई क्रेटा कार आधी कीमत पर खरीद सकते हैं. प्री-ओन्ड कार कीमत के लिहाज से अच्छी कंडीशन में मिल जाती है और खरीदार को रोड टैक्स भी नहीं देना होता है क्योंकि कार का फर्स्ट ओनर पहले ही यह अदा कर चुका होता है. हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ पुरानी ह्युंडई क्रेटा कारों के बारे में, जो ऑनलाइन साइट्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं.

Hyundai Creta के जिस मॉडल की हम बात कर रहे हैं, उसकी कीमत 14.95 लाख रुपये है. लेकिन आपको इतना खर्च करने की जरूरत नहीं है. आप इस कार को केवल 6.5 लाख रुपये में खरीद कर अपने घर ला सकते हैं. ह्युंडई क्रेटा के डीजल 1.4 S Plus वेरिएंट की कीमत 14.95 लाख रुपये है. लेकिन हम आपको एक शानदार ऑफर के बारे में बताएंगे जिसके तहत आप Hyundai Creta 1.4 S Plus वेरिएंट को केवल 6.5 लाख रुपये में खरीद सकते हैं.

Also Read: Renault Duster जल्द नये अवतार में होगी लॉन्च, Creta और XUV 700 से होगा मुकाबला, जानें डीटेल्स
Hyundai Creta Carwale Offer

ह्युंडई क्रेटा का डीजल वेरिएंट 6.94 लाख रुपये में मिल रहा है. यह क्रेटा का दिसंबर 2015 का मॉडल है. डीजल इंजन और मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस यह कार अभी तक 70,000 किलोमीटर तक चली है. दिल्ली-एनसीआर के गाजियाबाद क्षेत्र में मौजूद इस कार को आप र्इएमआई ऑप्शन पर भी खरीद सकते हैं.

Hyundai Creta OLX Offer

पुराने सामान की खरीद-बिक्री वाले प्लैटफॉर्म ओएलएक्स पर ह्युंडई क्रेटा का 1.4 CRDi S Plus वेरिएंट 6,90,000 रुपये में मिल रहा है. ह्युंडई क्रेटा का 2017 मॉडल अच्छी कंडीशन में है. वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, ह्युंडई क्रेटा का यह डीजल मॉडल एसयूवी 67000 किलोमीटर तक चल चुकी है.

Also Read: 6.5 लाख की इस धाकड़ कार का दीवाना हुआ पूरा देश, Creta से Nexon तक सभी छूटे पीछे
Creta CarDekho Offer

ह्युंडई क्रेटा का 1.4 S Plus वेरिएंट आप 6.50 लाख रुपये में आपका हो सकता है. क्रेटा का यह मॉडल 2015 Hyundai Creta 1.4 S Plus है, और यह अब तक 50723 किलोमीटर चला है. इस प्लैटफॉर्म पर आपको क्रेटा कार की बड़ी रेंज मिल जाएगी. यहां कार को आप ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं.

Hyundai Creta प्री-ओन्ड कार खरीदने से पहले ध्यान रखें ये बातें

प्री-ओन्ड ह्युंडई क्रेटा के बारे में यहां जो भी बातें बतायी गईं हैं, वो ओएलएक्स, कार देखो और कारवाले वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार हैं. इन वेबसाइट्स पर गाड़ी बेचनेवाले ही उसके बारे में जानकारी और उसकी फोटो अपलोड करते हैं. हमारी सलाह है कि किसी भी पुरानी गाड़ी को खरीदने से पहले उसके डॉक्यूमेंट्स और कंडीशन के बारे में अच्छी तरह जान-समझ लें. ध्यान रहे कि किसी भी खरीद-बिक्री के दौरान पैसों का ऑनलाइन लेनदेन बिलकुल न करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >