BMW India ने भारत में अपनी नई लग्जरी परफॉर्मेंस SUV BMW X6 M60i xDrive लॉन्च कर दी है. यह SUV शानदार स्पोर्टी डिजाइन, दमदार V8 इंजन और बेहतरीन ड्राइविंग परफॉर्मेंस के साथ आती है. कंपनी इसे पूरी तरह तैयार (CBU) मॉडल के तौर पर भारत लाई है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1.78 करोड़ रखी गई है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सिर्फ 4.3 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है, जिससे यह अपने सेगमेंट की सबसे फास्ट SUV में शामिल हो जाती है.
BMW X6 M60i का डिजाइन
नई BMW X6 M60i का डिजाइन कूपे और SUV का शानदार कॉम्बिनेशन है. इसमें स्लोपिंग रूफलाइन, Adaptive LED हेडलैंप, M बैजिंग के साथ ब्लैक किडनी ग्रिल और ग्लॉस ब्लैक एक्सटीरियर एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो इसे बेहद स्पोर्टी लुक देते हैं. SUV में 21-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. इसके अलावा M Sport Package Pro के तहत अपग्रेडेड M ब्रेक्स, क्वाड एग्जॉस्ट, M सीट बेल्ट्स और रियर स्पॉइलर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं. कंपनी इसे छह अलग-अलग एक्सटीरियर कलर ऑप्शन और कई इंटीरियर अपहोल्स्ट्री ऑपशंस के साथ पेश कर रही है. ग्राहक BMW Individual प्रोग्राम के जरिए पेंट और लेदर को भी अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं.
इंटीरियर और फीचर्स
BMW X6 M60i का केबिन प्रीमियम और हाई-टेक फीचर्स से लैस है. इसमें BMW Curved Display मिलता है, जिसमें 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 14.9-इंच का टच कंट्रोल डिस्प्ले एक ही ग्लास पैनल के नीचे दिया गया है. डैशबोर्ड पर Sensafin अपहोल्स्ट्री, वुड ट्रिम और M ब्रांडिंग वाली एम्बिएंट लाइट बार दी गई है. ग्राहक चाहें तो कंट्रोल्स के लिए Crafted Clarity ग्लास फिनिश भी चुन सकते हैं. SUV में वेंटिलेटेड कम्फर्ट सीट्स मिलती हैं, जिनमें इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट, लंबर सपोर्ट और ड्राइवर मेमोरी फंक्शन दिया गया है. ऑप्शनल में 8 प्रोग्राम और 3 इंटेंसिटी लेवल वाला मसाज फंक्शन भी उपलब्ध है. म्यूजिक के लिए इसमें 16 स्पीकर्स और 464 वॉट एम्पलीफायर वाला Harman Kardon साउंड सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा Alcantara हेडलाइनर और Soft-Close Doors जैसे प्रीमियम फीचर्स भी उपलब्ध हैं.
इंजन और परफॉर्मेंस
BMW X6 M60i xDrive में 4.4-लीटर V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ आता है. यह इंजन 530hp की पावर और 750Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन को 8-स्पीड Steptronic Sport ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जिसमें पैडल शिफ्टर्स भी मिलते हैं. यह SUV सिर्फ 4.3 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है, जबकि इसकी इलेक्ट्रॉनिक रूप से सीमित टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है.
ड्राइविंग डायनेमिक्स
नई BMW X6 M60i में xDrive ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम और M Sport Differential दिया गया है, जो बेहतर ट्रैक्शन और स्टेबिलिटी सुनिश्चित करता है. इसके साथ Integral Active Steering कम स्पीड पर आसान हैंडलिंग और हाई स्पीड पर बेहतर स्टेबिलिटी ऑफर करता है. SUV में Adaptive M Suspension, इलेक्ट्रॉनिकली कंट्रोल्ड डैम्पर्स और रेड कैलिपर्स वाले M Sport Brakes स्टैंडर्ड दिए गए हैं. इसके अलावा M Sport Exhaust System और BMW EfficientDynamics टेक्नोलॉजी जैसे Auto Start-Stop, Brake Energy Regeneration, Electronic Power Steering और ECO PRO मोड भी शामिल किए गए हैं, जिससे परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी दोनों का बेहतर बैलेंस मिलता है.
यह भी पढ़ें: मुंबई क्रैश के बाद चर्चा में BMW Z4, जानिए कितनी स्पीड और पावर देती है यह स्पोर्ट्स कार
