गर्मी में भी आपकी BMW रहेगी फिट, कंपनी लाई फ्री व्हीकल हेल्थ चेकअप कैंपेन

BMW Group India ने गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए Summer Service Campaign 2026 शुरू किया है. इस कैंपेन के तहत BMW ग्राहकों को फ्री व्हीकल चेकअप, बैटरी और AC इंस्पेक्शन जैसी सुविधाएं मिलेंगी.

लग्जरी कार निर्माता BMW Group India ने भारत में अपना नया Summer Service Campaign 2026 शुरू किया है. यह कैंपेन देशभर के BMW सर्विस सेंटर पर चलाया जाएगा. इस कैंपेन का मकसद गर्मियों के मौसम में कारों को बेहतर हालत में रखना और ग्राहकों को आरामदायक व बिना परेशानी वाली ड्राइविंग का एक्सपीरियंस देना है. इस खास सर्विस कैंपेन के तहत कंपनी कार की जरूरी चीजों जैसे AC, टायर, बैटरी और ओवरऑल परफॉर्मेंस की जांच करेगी, ताकि तेज गर्मी में भी गाड़ी सही तरीके से काम करती रहे.

ग्राहकों को मिलेंगी कई मुफ्त जांच सुविधाएं

BMW Summer Service Campaign 2026 के तहत ग्राहकों को कई जरूरी व्हीकल चेककप सर्विस फ्री में दी जाएंगी. इसमें एयर-कंडीशनिंग फिल्टर, एयर फिल्टर और टायर की कंडीशन की जांच शामिल है. इसके अलावा, पेट्रोल और डीजल मॉडल्स के लिए कंपनी फ्री बैटरी हेल्थ चेकअप भी दे रही है, जिससे बैटरी की चार्जिंग और ओवरऑल कंडीशन का पता लगाया जा सकेगा. कंपनी का कहना है कि इन जांचों का मकसद छोटी समस्याओं को पहले ही पहचान लेना है, ताकि बाद में बड़ी खराबी या रास्ते में गाड़ी बंद होने जैसी परेशानी से बचा जा सके.

सर्विस और रिपेयर पर मिलेगा डिस्काउंट

इस कैंपेन के दौरान BMW ग्राहकों को कई आकर्षक डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है. इसमें-

  • AC Fumigation Service पर 10% तक की छूट
  • एयर-कंडीशनिंग रिपेयर के लेबर चार्ज पर 25% तक की छूट
  • वैल्यू एडेड सर्विसेज (VAS) पर 10% तक का डिस्काउंट

AC Fumigation सर्विस के जरिए कार के कूलिंग सिस्टम की सफाई और डीओडराइजेशन किया जाता है, जिससे एयर क्वालिटी और कूलिंग बेहतर होती है.

BMW इंडिया के CEO ने क्या कहा?

BMW इंडिया के CEO Hardeep Singh Brar ने कहा, कि भारतीय गर्मियां ड्राइवर्स और उनकी कारों दोनों के लिए हो सकती हैं. BMW Group India का मकसद सिर्फ शानदार कारें बनाना ही नहीं, बल्कि ग्राहकों को पूरे ओनरशिप एक्सपीरियंस के दौरान भरोसा और सुविधा देना भी है. उन्होंने कहा कि Summer Service Campaign 2026 के जरिए कंपनी ग्राहकों को समय रहते मेंटेनेंस और एडवांस्ड डायग्नोस्टिक जांच की सुविधा दे रही है, ताकि गर्मियों में बिना किसी चिंता के ड्राइविंग का आनंद लिया जा सके.

ग्राहकों को मिलेगा बेहतर ओनरशिप एक्सपीरियंस

कंपनी के मुताबिक, यह कैंपेन BMW ग्राहकों के लिए सर्विस प्रोसेस को ज्यादा आसान, ट्रांसपेरेंट और भरोसेमंद बनाने की दिशा में एक कदम है. इससे गाड़ियों की परफॉर्मेंस, विश्वसनीयता और ड्राइविंग अनुभव बेहतर बनाए रखने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें: भारत की सबसे सस्ती सनरूफ कारों की लिस्ट, कीमत 7 लाख से शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >