BMW F 450 GS खरीदने का प्लान? जानिए कौन सा वेरिएंट है आपके लिए बेस्ट डील

अगर आप भी BMW F 450 GS खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन कन्फ्यूज हैं कि कौन सा वेरिएंट आपके लिए सही रहेगा, तो यह खबर आपके लिए है. यहां तीनों वेरिएंट्स के बारे में बताया गया है, जिससे आप अपनी जरूरतों और बजट को ध्यान में रख कर अपने लिए एक वेरिएंट सेलेक्ट कर सकते हैं.

BMW F 450 GS भारत में लॉन्च हो गया है और यह GS फैमिली की सबसे छोटी एडवेंचर बाइक बन गई है. यह बाइक खासतौर पर उन राइडर्स के लिए लाई गई है, जो एडवेंचर टूरिंग सेगमेंट में एंट्री करना चाहते हैं. कंपनी ने इसे तीन वेरिएंट्स Base, Exclusive और Trophy में पेश किया है, ताकि अलग-अलग जरूरतों और बजट के हिसाब से ऑप्शन मिल सके.

BMW F 450 GS: Base वेरिएंट

Base वेरिएंट इस बाइक का एंट्री-लेवल मॉडल है, लेकिन फीचर्स के मामले में यह काफी प्रीमियम फील देता है. इसमें 6.5-इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसे BMW के रोटरी कंट्रोलर से ऑपरेट किया जा सकता है.

इसमें हीटेड ग्रिप्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इस सेगमेंट में कम ही देखने को मिलते हैं. साथ ही ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, एडजस्टेबल ब्रेक और क्लच लीवर, इंजन ड्रैग टॉर्क कंट्रोल और हाइट-एडजस्टेबल रियर ब्रेक लीवर जैसे फीचर्स भी शामिल हैं.

यह वेरिएंट केवल Cosmic Black कलर में उपलब्ध है. इसकी कीमत ₹4.70 लाख एक्स-शोरूम है.

BMW F 450 GS: Exclusive वेरिएंट

Exclusive वेरिएंट Base मॉडल से एक कदम आगे है और इसमें कई एडवेंचर-फोकस्ड अपग्रेड मिलते हैं.

इसमें इंजन गार्ड, नकल गार्ड्स और बड़ा क्लियर विंडस्क्रीन दिया गया है, जो लंबी ट्रिप्स के लिए बेहतर प्रोटेक्शन देता है. इसके अलावा, Riding Modes Pro और Shift Assistant Pro जैसे एडवांस्ड फीचर्स भी इसमें शामिल हैं.

ऑफ-रोडिंग को ध्यान में रखते हुए, इसमें ऑफ-रोड फुट पेग्स दिए गए हैं, जिससे यह वेरिएंट ज्यादा वर्सेटाइल बन जाता है. यह भी Cosmic Black कलर में ही उपलब्ध है. इसकी कीमत ₹4.90 लाख एक्स-शोरूम है.

BMW F 450 GS: Trophy वेरिएंट

Trophy वेरिएंट इस लाइनअप का टॉप मॉडल है और इसमें सबसे ज्यादा एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं.

इसमें एडजस्टेबल स्पोर्ट सस्पेंशन, Easy Ride Clutch (ERC), एल्युमिनियम इंजन गार्ड और टिंटेड रैली विंडस्क्रीन मिलती है. यह वेरिएंट Exclusive के सभी फीचर्स के साथ आता है.

डिजाइन की बात करें, तो इसमें व्हाइट चेसिस, व्हाइट नकल गार्ड्स और BMW का ट्राई-कलर पेंट स्कीम मिलता है, जो इसे बाकी वेरिएंट्स से अलग बनाता है. इसकी कीमत ₹5.30 लाख एक्स-शोरूम है.

कौन सा वेरिएंट आपके लिए सही?

Base वेरिएंट: अगर आप बजट में BMW GS का एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं और बाद में एक्सेसरीज जोड़ने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह बेहतर ऑप्शन है.

Exclusive वेरिएंट: यह उन राइडर्स के लिए परफेक्ट है, जो टूरिंग और ऑफ-रोडिंग दोनों का बैलेंस चाहते हैं.

Trophy वेरिएंट: अगर आप एडवांस ऑफ-रोडिंग और टॉप-लेवल फीचर्स चाहते हैं, तो यह वेरिएंट आपके लिए सही रहेगा.

यह भी पढ़ें: महिलाओं के लिए बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर कैसे चुनें? ये 5 टिप्स नहीं जानते तो नुकसान तय!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >