देश में सबसे ज्यादा बिक रहा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, अगस्त में धड़ाधड़ बिक गईं 52 हजार यूनिट्स

अगस्त 2026 में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री में बड़ा उछाल आया है. बजाज चेतक ने शानदार वापसी करते हुए पहला स्थान हासिल किया है. नया ई-स्कूटर लेने से पहले टॉप सेलिंग मॉडल्स की कीमत और रेंज यहां जानें.

अगस्त 2026 में भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में जबरदस्त हलचल देखने को मिली है. Bajaj Chetak ने रिकॉर्ड बिक्री के साथ मार्केट पर कब्जा कर लिया है. अगर आप भी इस फेस्टिवल सीजन में नया ई-स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह रिपोर्ट आपके बहुत काम आएगी. आइए देखते हैं देश के टॉप सेलिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, उनकी कीमत और रेंज...

Bajaj Chetak बना नंबर-1

अगस्त 2026 में Bajaj Chetak की 52,248 यूनिट्स बिकीं. इसके साथ स्कूटर ने 27.69% मार्केट शेयर हासिल किया. सालाना आधार पर Chetak की बिक्री में 272.83% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

कीमत: करीब ₹96,000 से ₹1.56 लाख क्लेम्ड रेंज: करीब 113-127 km

Chetak के प्रमुख फीचर्स

  • TFT डिजिटल कंसोल
  • स्मार्टफोन कनेक्टिविटी
  • टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन
  • हिल होल्ड
  • रिवर्स मोड
  • मेटल बॉडी और रेट्रो डिजाइन

TVS iQube दूसरे नंबर पर

TVS iQube अगस्त में 42,882 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरे नंबर पर रहा. इसका मार्केट शेयर 22.72% रहा, जबकि सालाना बिक्री में 75.50% की ग्रोथ दर्ज हुई.

कीमत: करीब ₹95,000 से ₹1.85 लाख रेंज: वेरिएंट के अनुसार 100-150 km

iQube में क्या खास?

  • 7-इंच TFT टचस्क्रीन
  • Alexa इंटीग्रेशन
  • जियो-फेंसिंग
  • USB चार्जिंग
  • बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज

Hero Vida की भी मजबूत बिक्री

Hero Vida ने अगस्त 2026 में 25,558 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की. इसका मार्केट शेयर 13.54% रहा और सालाना बिक्री में 108.25% की बढ़ोतरी हुई.

कीमत: करीब ₹1.03-₹1.30 लाख क्लेम्ड रेंज: करीब 110-143 km

Vida के प्रमुख फीचर्स

  • रिमूवेबल बैटरी
  • कीलेस एंट्री
  • क्रूज कंट्रोल
  • कस्टमाइज करने योग्य राइडिंग मोड
  • फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Ather Rizta ने भी बनाई जगह

अगस्त में Ather Rizta की 22,586 यूनिट्स बिकीं. इसकी सालाना बिक्री में 30.22% की वृद्धि हुई. स्कूटर का मार्केट शेयर 11.97% रहा.

कीमत: करीब ₹1.10-₹1.45 लाख बैटरी: 2.9 kWh और 3.7 kWh सर्टिफाइड रेंज: करीब 123-160 km

Rizta की खासियत

  • बड़ी सीट
  • 34-लीटर बूट स्पेस
  • ट्रैक्शन कंट्रोल
  • ऑटो-होल्ड

TVS Orbiter ने चौंकाया

हाल ही में लॉन्च हुए TVS Orbiter ने अगस्त में 14,641 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की. इसके साथ इसका मार्केट शेयर 7.76% रहा और यह पांचवें नंबर पर पहुंच गया.

कीमत: करीब ₹85,000-₹1.01 लाख बैटरी: 3.1 kWh तक रेंज: करीब 158 km तक

Orbiter में मिलते हैं ये फीचर्स

  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • 34-लीटर अंडर-सीट स्टोरेज
  • Bluetooth कनेक्टिविटी
  • हिल स्टार्ट असिस्ट

अगस्त 2026 की पूरी सेल्स लिस्ट एक नजर में

मॉडलअगस्त 2026 बिक्रीमार्केट शेयरसालाना ग्रोथ
Bajaj Chetak52,24827.69%272.83%
TVS iQube42,88222.72%75.50%
Hero Vida25,55813.54%108.25%
Ather Rizta22,58611.97%30.22%
TVS Orbiter14,6417.76%N/A
Ampere Magnus9,7725.18%98.46%
Ather 450 Series6,8913.65%27.30%
River Indie6,5673.48%194.62%

ये भी पढ़ें: नंबर-1 की कुर्सी पर अब भी कायम है यह स्कूटर, अगस्त में सबसे ज्यादा खरीदे गए ये 10 स्कूटर्स, देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suyash Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >