फैमिली ट्रिप्स के लिए परफेक्ट हैं ये 5 किफायती 7-सीटर कार्स, कीमत ₹5.65 लाख से शुरू

अगर आप 350cc बाइक्स में अच्छी माइलेज और बजट का बैलेंस चाहते हैं, तो ये पांच ऑप्शन आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं. ये कार्स ना सिर्फ स्टाइलिश हैं बल्कि स्पेस, कम्फर्ट, माइलेज और परफॉरमेंस भी ऑफर करती हैं. खास बात यह है कि इनकी कीमत 12 लाख से भी कम है. आइए देखते हैं इन्हें.

इंडिया में रोड-ट्रिप्स हमेशा खास होते हैं और हम इंडियंस को तो बड़े ग्रुप में सफर करना बेहद पसंद है. ऐसे में 7-सीटर कार लेना एकदम सही ऑप्शन बन जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें ज्यादा जगह और आराम मिलता है. लेकिन जैसे-जैसे कार की कीमतें बढ़ती जा रही हैं, फिर भी कुछ 7-सीटर ऐसे हैं जो परिवार के  बजट में भी फिट बैठते हैं. ऐसे में अगर आप भी एक किफायती 7-सीटर ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो हमनें यहां पांच पॉपुलर कार की लिस्ट तैयार की है. आइए देखते हैं. 

Nissan Gravite

Nissan Gravite की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ ₹5.65 लाख (एक्स-शोरूम) है. यह छोटा लेकिन पावरफुल 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आता है, जो 71.01 hp और 96 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह 5-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है.

Renault Triber 

इसकी कीमत सिर्फ ₹5.76 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 71 hp की पावर और 96 Nm का टॉर्क देता है. गाड़ी 5-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है और फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 40 लीटर है.

Maruti Suzuki Ertiga

इसकी कीमत ₹8.80 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन है और अगर आप पेट्रोल के साथ CNG ऑप्शन चाहते हैं, वो भी उपलब्ध है. ट्रांसमिशन की बात करें तो पेट्रोल वेरिएंट में 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक दोनों ऑप्शन मिलते हैं.

Mahindra Bolero Neo

इसकी कीमत सिर्फ ₹8.85 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इसमें 1.5-लीटर mHawk डीजल इंजन है, जो 98.56 hp की पावर और 260 Nm टॉर्क देता है. साथ ही 50 लीटर का फ्यूल टैंक आपको लंबी ड्राइव्स के लिए भी तैयार रखता है.

Toyota Rumion

इसकी कीमत ₹9.56 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इसमें आपको 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. अगर आप चाहें तो CNG ऑप्शन भी चुन सकते हैं. माइलेज की बात करें तो मैनुअल वर्जन 20.51 kmpl और AMT वर्जन 20.11 kmpl का दमदार फ्यूल एफिशिएंसी देता है.

यह भी पढ़ें: Fortuner से Brezza तक, भारत में सबसे ज्यादा रीसेल वैल्यू देने वाली 5 SUVs

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >