Brezza से Magnite तक, कम बजट में मिल रही हैं दमदार टर्बो-पेट्रोल SUVs

1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन वाली नई कॉम्पैक्ट SUV खरीदना चाहते हैं? Maruti Brezza Facelift, Hyundai Venue, Kia Sonet, Skoda Kylaq, Renault Kiger और Nissan Magnite का पूरा तुलना जानिए.

भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट लगातार तेजी से बढ़ रहा है और अब खरीदार सिर्फ डिजाइन या फीचर्स ही नहीं, बल्कि इंजन परफॉर्मेंस को भी प्राथमिकता दे रहे हैं. अगर आप ऐसी SUV चाहते हैं जो शहर की ड्राइविंग के साथ हाईवे पर भी दमदार प्रदर्शन करे, तो 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन वाले मॉडल बेहतरीन विकल्प बन चुके हैं. हाल ही में लॉन्च हुई नई Maruti Suzuki Brezza Facelift ने इस सेगमेंट में एंट्री कर मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं भारत में उपलब्ध 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन वाली प्रमुख कॉम्पैक्ट SUVs और उनकी खासियतें.

नई Brezza Facelift बनी सबसे किफायती टर्बो SUV

Maruti Suzuki ने Brezza Facelift में नया 1.0-लीटर Turbo Boosterjet इंजन दिया है. यह इंजन 110.2 PS की पावर और 170 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है. फिलहाल इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प नहीं मिलता. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.40 लाख रुपये रखी गई है, जिससे यह इस सूची की सबसे सस्ती टर्बो-पेट्रोल SUV बन जाती है.

Hyundai Venue और Kia Sonet देती हैं सबसे ज्यादा पावर

अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा पावर और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है, तो Hyundai Venue और Kia Sonet मजबूत विकल्प साबित हो सकते हैं. दोनों SUVs में 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 120 PS की पावर और 172 Nm का टॉर्क देता है.

Hyundai Venue में 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक का विकल्प मिलता है. इसकी शुरुआती कीमत 8.91 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. वहीं Kia Sonet में 6-स्पीड iMT और 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है. इसकी शुरुआती कीमत 9.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

Skoda Kylaq का टॉर्क सबसे ज्यादा

अगर आप ड्राइविंग परफॉर्मेंस को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं, तो Skoda Kylaq आपके लिए आकर्षक विकल्प हो सकती है. इसमें 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 115 PS की पावर और 178 Nm का टॉर्क देता है. इस सूची में सबसे ज्यादा टॉर्क इसी SUV का है.

Skoda Kylaq में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों का विकल्प मिलता है. इसकी शुरुआती कीमत 7.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

Renault Kiger और Nissan Magnite भी हैं मजबूत विकल्प

कम बजट में टर्बो-पेट्रोल SUV खरीदने वालों के लिए Renault Kiger और Nissan Magnite भी अच्छे विकल्प हैं. दोनों में 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 100 PS की पावर और 160 Nm का टॉर्क देता है.

Renault Kiger में 5-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है. इसकी शुरुआती कीमत 7.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. वहीं Nissan Magnite भी 5-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक विकल्प के साथ आती है. इसकी शुरुआती कीमत 9.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

किस SUV को खरीदना रहेगा बेहतर?

अगर आपका बजट सीमित है और आप सबसे कम कीमत में टर्बो-पेट्रोल SUV चाहते हैं, तो नई Maruti Suzuki Brezza Facelift सबसे किफायती विकल्प है. ज्यादा पावर चाहने वाले ग्राहकों के लिए Hyundai Venue और Kia Sonet बेहतर रहेंगी. वहीं, सबसे ज्यादा टॉर्क और बेहतर ड्राइविंग अनुभव की तलाश है तो Skoda Kylaq पर विचार किया जा सकता है. यदि ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन आपकी प्राथमिकता है, तो Brezza को छोड़कर बाकी सभी मॉडल यह सुविधा देते हैं.


ये भी पढ़ें: ₹7.40 लाख में नई Maruti Brezza Facelift LXI खरीदना फायदे का सौदा? जानिए बेस वेरिएंट में क्या मिलता है और क्या नहीं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >