Apple WWDC 2023: आज ऐपल के इवेंट में होंगे बड़े ऐलान, जानें कब-कहां-कैसे देखें लाइव

2023 Apple Worldwide Developers Conference - ऐपल डेवलपर्स कांफ्रेंस आज रात 10.30 बजे आयोजित होगा. इस सालाना इवेंट में कई नये ऐलान किये जा सकते हैं. इसके साथ ही, सॉफ्टवेयर के साथ हार्डवेयर के बारे में जानकारी मिलेगी.

Apple WWDC 2023: दुनिया की टॉप टेक जायंट कंपनियों में से एक, ऐपल (Apple) का वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कांफ्रेंस (WWDC 2023) आज रात शुरू होगा. यह एक सालाना इवेंट है, जिसमें कंपनी अपने नये प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ऐलान करती है. इस बार के इवेंट में ऐपल कंपनी अपने आईफोन, मैक, आईपैड, स्मार्टवॉच, ऐपल टीवी के लिए नये ऑपरेटिंग सिस्टम का ऐलान कर सकती है. खबर है कि इस इवेंट में लेटेस्ट iOS 17 पेश किया जाएगा. ऐपल के नये ऑपरेटिंग सिस्टम के अलावा रियलिटी AR/VR हेडसेट भी पेश किया जाना है. यह एक सॉफ्टवेयर फोकस इवेंट होगा, जहां नये मैक (Mac) के साथ 15-इंच वाले MacBook Air और M2 SoC चिपसेट पेश किये जाने की खबर है.

Apple WWDC 2023 : समय और स्थान

ऐपल के सबसे बड़े इवेंट का आयोजन 5 से 9 जून 2023 के बीच ऐपल पार्क, क्यूपर्टिनो, कैर्लिफोनिया में होगा. यह इवेंट स्थानीय समय के अनुसार सोमवार की सबह 10 बजे से शुरू होगा. डेवलपर्स के लिए नयी टेक्नोलॉजी और अपडेट के बारे में गहराई से जानकारी देने के लिए मुख्य कार्यक्रम दोपहर 1.30 बजे आयोजित होगा.

Also Read: Apple India Stores: अगले चार साल में भारत में 3 नये स्टोर्स खोलेगा ऐपल? जानिए कब और कहां

Apple WWDC 2023 : कब – कहां – कैसे देखें ऑनलाइन?

ऐपल (Apple) का वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कांफ्रेंस (WWDC 2023) इवेंट को आप भी फ्री में ऑनलाइन देख सकते हैं. ऐपल का यह इवेंट यू-ट्यूब पर लाइव किया जाएगा. आपको ऐपल के ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल पर जाना है. इसके अलावा, ऐपल की अाधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी आप यह इवेंट देख सकते हैं. यहां लाइवस्ट्रीम सेक्शन में Apple TV ऐप के ‘वॉच नाउ’ सेक्शन में भी देखा जा सकता है, जो iPhone, iPad, Mac और Apple TV पर उपलब्ध है. इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे आयोजित होगा.

Also Read: iPhone बनाने वाली Apple का भारत में डंका, ऐपल के लिए क्यों अहम है इंडिया का मार्केट?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >