Apple Store in India: मुंबई में ऐपल स्टोर के आसपास Amazon, Facebook, Twitter की नो एंट्री; आखिर क्या है वजह

Apple Store in India - खबरों की मानें, तो ऐसे लगभग 22 ब्रांड हैं, जिन्हें ऐपल स्टोर के आसपास अपनी दुकान खोलने पर पाबंदी लगा दी गई है.

Apple Store in India: मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में ऐपल का स्टोर खुल गया है. मुंबई में जिस जगह पर ऐपल ने अपना स्टोर खोला है, उसके आसपास फेसबुक और अमेजन जैसी कंपनियां अपना स्टोर नहीं खोल सकती हैं. खबरों की मानें, तो ऐसे लगभग 22 ब्रांड हैं, जिन्हें ऐपल स्टोर के आसपास अपनी दुकान खोलने पर पाबंदी लगा दी गई है.

दुकानें नहीं खोल सकते, विज्ञापन भी नहीं कर सकते

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इसे लेकर ऐपल ने एक एग्रीमेंट किया है. इस एग्रीमेंट के अनुसार, लगभग 22 ब्रांड ऐपल स्टोर के आसपास दुकानें नहीं खोल सकते हैं या फिर अपना विज्ञापन भी नहीं कर सकते हैं. खबरों की मानें, तो डेटा एनालिटिक फर्म सीआरई मैट्रिक्स के साथ किये गए एक एग्रीमेंट के अनुसार मुंबई में ऐपल स्टोर के आसपास जिन ब्रांडों को अपनी दुकान खोलने या विज्ञापन करने पर पाबंदी लगायी गई है, उनमें गूगल, अमेजन, फेसबुक, माइक्रोसॉफ्ट, ट्विटर, एलजी, सोनी, बोस, डेल, एचपी, एचटीसी, आईबीएम, इंटेल, लेनोवो, गार्मिन, हिताची, तोशिबा और पैनासोनिक शामिल हैं.

Also Read: iPhone बनाने वाली Apple का भारत में डंका, ऐपल के लिए क्यों अहम है इंडिया का मार्केट?

भारत में अपना कारोबार बढ़ाने पर काम कर रही ऐपल

ऐपल की ओर से इस तरह के प्रतिबंध लगाये जाने का फैसला लोगों के गले से नहीं उतर रहा है. इतने बड़े पैमाने पर प्रतिस्पर्धी ब्रांडों पर पाबंदी लगाना सामान्य नहीं लगता है. ऐपल स्टोर के आसपास जिन 22 ब्रांड्स के होने पर पाबंदी लगी है, वह अचानक नहीं हुआ है. दरअसल, ऐपल लंबे समय से भारत में अपना कारोबार बढ़ाने पर काम कर रही है.ऐपल के लिए भारत का बाजार काफी अहम है. महंगा प्रोडक्ट होने की वजह से अभी देश के स्मार्टफोन बाजार में उसकी ज्यादा पैठ नहीं बन पायी है और न ही कंपनी के पास मार्केट की ज्यादा हिस्सेदारी है. ऐसे में कंपनी अपनी सेल और बढ़ाने पर फोकस कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >