Apple iPhone 12 सीरीज के साथ HomePod Mini लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Apple iPhone 12 Launch Event Updates: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी ऐपल ने आईफोन 12 सीरीज के स्मार्टफोन्स लॉन्च कर दिये हैं. ऐपल ने आईफोन 12 प्रो (iPhone 12 Pro) को 999 डॉलर और आईफोन 12 प्रो मैक्स (iPhone 12 Pro Max) को 1099 डॉलर में लॉन्च किया गया है. ऐपल ने आईफोन 12 मिनी (iPhone 12 mini) को भी लॉन्च किया है. आईफोन मिनी को 5.4 और 6.1 इंच स्क्रीन साइज वाले वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें सभी फीचर्स आईफोन 12 वाले हैं. आईफोन 12 प्रो की स्क्रीन साइज 6.1 इंच और आईफोन प्रो मैक्स की 6.7 इंच है. इस सीरीज को लॉन्च करने से पहले इवेंट में ऐपल ने होमपॉड मिनी को भी लॉन्च किया. इसकी कीमत कंपनी ने 99 डॉलर रखी है. ऐपल अपना यह इवेंट ऐपल पार्क से वर्चुअली आयोजित किया.

Live Updates
5:49 AM. 14 Oct 20 12:19 AM. 14 Oct

iPhone 12 PRO Max भी लॉन्च

ऐपल ने iPhone 12 PRO Max को भी ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया है. इस मॉडल में सभी लेंस 12 मेगापिक्सल के हैं. Lidar सेंसर से लैस इस आईफोन से किसी चीज को आसानी से स्कैन किया जा सकता है. कैमरे के साथ एचडीआर वीडियो रिकॉर्डिंग की सपोर्ट भी मिलेगी. इसमें 60 फ्रेम प्रति सेंकेंड की दर से वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है. आईफोन 12 प्रो की कीमत 999 डॉलर और आईफोन 12 प्रो मैक्स की कीमत 1099 डॉलर है.

5:49 AM. 14 Oct 20 12:19 AM. 14 Oct

iPhone 12 Pro हुआ लॉन्च

ऐपल का iPhone 12 Pro ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च हो गया है. इसमें प्रो डिजाइन मिलेगी. इसकी बॉडी स्टेनलेस स्टील और ग्लास से बनी है. इसे आईपी 68 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब यह हुआ कि यह फोन छह मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक रह सकता है. इसमें 6.7 इंच की डिस्प्ले मिलेगी.

5:49 AM. 14 Oct 20 12:19 AM. 14 Oct

iPhone 12 मिनी हो गया लॉन्च

5.4 इंच की डिस्प्ले के साथ ऐपल ने आईफोन 12 मिनी लॉन्च कर दिया है. दुनिया का यह सबसे पतला और छोटा 5जी स्मार्टफोन है. इसमें आईफोन 12 वाले सभी फीचर्स मिलेंगे, जिनमें डुअल रियर कैमरा, नाइट मोड आदि शामिल हैं. आईफोन 12 मिनी की कीमत 699 डॉलर और आईफोन 12 की कीमत 799 डॉलर्स रखी गई है.

5:49 AM. 14 Oct 20 12:19 AM. 14 Oct

HDR 10 का मिला सपोर्ट

आईफोन की डिस्प्ले के साथ एचडीआर 10 का सपोर्ट मिलेगा, इसकी बॉडी को सबसे मजबूत बनाने के लिए ग्लास का इस्तेमाल हुआ है. सभी मॉडल्स में वायरलेस चार्जिंग और डुअल सिम का सपोर्ट मिलेगा. दूसरा सिम ई-सिम होगा. आईफोन के 5जी की डाउनलोड स्पीड 4 GBPS स्पीड होगी, वहीं अपलोडिंग स्पीड 200 MBPS की होगी. iPhone 12 छह कलर ऑप्शन्स में मिलेगा.

5:49 AM. 14 Oct 20 12:19 AM. 14 Oct

iPhone 12 में A14 बायोनिक चिपसेट, स्मार्ट डेटा मोड

ऐपल का iPhone 12 सीरीज बायोनिक चिपसेट से लैस है. कंपनी का दावा है कि इसमें अन्य कंपनियों के मुकाबले सबसे तेज जीपीयू दिया गया है. iPhone 12 स्मार्ट डाटा मोड के साथ आया है. इससे iPhone अपने आप 5जी और एलटीई मोड पर स्विच हो सकता है.

5:49 AM. 14 Oct 20 12:19 AM. 14 Oct

iPhone 12 के स्पेसिफिकेशंस

ऐपल ने iPhone 12 सीरीज को लॉन्च कर दिया है. ऐपल iPhone 12 में 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले की स्क्रीन दी गई है. इसमें डिस्प्ले नॉच और डॉल्बी विजन, एचडीआर 10 जैसे फीचर्स मिलेंगे. iPhone की इस सीरीज के हैंडसेट्स में कस्टम 5जी एंटेना के साथ 5जी कनेक्टिविटी भी कंपनी देगी.

मुख्य बातें

Apple iPhone 12 Launch Event Updates: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी ऐपल ने आईफोन 12 सीरीज के स्मार्टफोन्स लॉन्च कर दिये हैं. ऐपल ने आईफोन 12 प्रो (iPhone 12 Pro) को 999 डॉलर और आईफोन 12 प्रो मैक्स (iPhone 12 Pro Max) को 1099 डॉलर में लॉन्च किया गया है. ऐपल ने आईफोन 12 मिनी (iPhone 12 mini) को भी लॉन्च किया है. आईफोन मिनी को 5.4 और 6.1 इंच स्क्रीन साइज वाले वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें सभी फीचर्स आईफोन 12 वाले हैं. आईफोन 12 प्रो की स्क्रीन साइज 6.1 इंच और आईफोन प्रो मैक्स की 6.7 इंच है. इस सीरीज को लॉन्च करने से पहले इवेंट में ऐपल ने होमपॉड मिनी को भी लॉन्च किया. इसकी कीमत कंपनी ने 99 डॉलर रखी है. ऐपल अपना यह इवेंट ऐपल पार्क से वर्चुअली आयोजित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >