Mahindra XUV400 से उठा पर्दा, Anand Mahindra ने शेयर किया धमाकेदार VIDEO

XUV400 Anand Mahindra Tweet: आनंद महिंद्रा ने पहले ही इस कार को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया था और तब से इस गाड़ी का सभी को बेसब्री से इंतजार था. अब आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से इस इलेक्ट्रिक कार के एक बड़े फीचर का खुलासा किया है.

Anand Mahindra Tweet XUV400: तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अपनी नयी इलेक्ट्रिक कार एक्सयूवी 400 (Mahindra XUV400) से पर्दा उठा दिया है. आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने पहले ही इस कार को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया था और तब से इस गाड़ी का सभी को बेसब्री से इंतजार था. अब आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से इस इलेक्ट्रिक कार के एक बड़े फीचर का खुलासा किया है.

क्या है आनंद महिंद्रा के ट्वीट में

आनंद महिंद्रा ने नयी एक्सयूवी 400 की एक बड़ी खूबी के बारे में ट्वीट किया है. उन्होंने कार का एक शॉर्ट वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- 0 to 100 in 8.3 seconds… यानी यह कार केवल 8.3 सेकेंड में 0 से 100 की रफ्तार पकड़ सकती है. आमतौर पर इलेक्ट्रिक गाड़ियों को पावर, परफॉर्मेंस और बैकअप के मामले में कमजोर समझा जाता है. ऐसा लगता है कि इस ट्वीट के जरिये महिंद्रा ग्रुप के मुखिया ने इसी धारणा को तोड़ने की कोशिश की है.

Also Read: Anand Mahindra News: आनंद महिंद्रा के साथ क्यों वायरल हो रहे हैं मिर्जापुर वाले कालीन भैया के मीम्स?

सिंगल चार्ज पर मिलेगी 456 किमी की रेंज

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बताया है कि वह अगले साल की शुरुआत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (SUV) एक्सयूवी400 उतारेगी. कंपनी ने पांच सीट वाले एक्सयूवी400 को ग्लोबली अनवील करने के साथ ही दावा किया कि यह इलेक्ट्रिक वाहन एक बार चार्ज होने पर 456 किलोमीटर तक की रेंज देगा. कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार के बारे में दावा किया है कि यह मात्र 8.3 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ सकती है.

Also Read: Anand Mahindra Tweet: 47 साल पुरानी फोटो शेयर कर आनंद महिंद्रा ने इस तकनीक को बताया 5G से भी पावरफुल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >