THAR Gift: निकहत जरीन को आनंद महिंद्रा ने गिफ्ट की नयी थार, गोल्डेन गर्ल ने ड्रॉप किया मर्सिडीज लेने का प्लान

THAR Gift - महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप (World Boxing Championship) में गोल्ड मेडल लाने वाली निखत जरीन (Golden Girl Nikhat Zareen) को नयी महिंद्रा थार (Mahindra Thar) गिफ्ट की है.

Anand Mahindra Gift Thar SUV To Golden Girl Nikhat Zareen: महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप (World Boxing Championship) में गोल्ड मेडल लाने वाली निखत जरीन (Golden Girl Nikhat Zareen) को नयी महिंद्रा थार (Mahindra Thar) गिफ्ट की है. आपको बता दें कि निकहत ने वियतनाम की बॉक्सर को 5-0 से मात देकर गोल्ड अपने नाम किया है, जिसके बाद उन्हें 1 लाख डॉलर प्राइज मनी मिली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस राशि से निकहत अपने लिए मर्सिडीज कार खरीदने का प्लान कर रही थीं. लेकिन महिंद्रा से नयी थार एसयूवी मिलने के बाद उन्होंने अपना इरादा बदल लिया है. अब वह इस राशि से अपने माता-पिता को हज पर भेजेंगी.

महिंद्रा ने पहले भी खिलाड़ियों को गिफ्ट किये कार

आनंद महिंद्रा देश का नाम रोशन करनेवाले खिलाड़ियों को समय-समय पर अपने ब्रांड की दमदार गाड़ियां तोहफे में देते रहते हैं. अब कंपनी ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल लाने वाली निकहत जरीन को नयी महिंद्रा थार गिफ्ट की है. इससे पहले ओलंपिक की भाला फेंक प्रतियोगिता में भारत के लिए गोल्ड लानेवाले नीरज चोपड़ा को महिंद्रा ने कस्टम कार तोहफे में दी थी जिसपर उनके इस कारनामे को अंकित भी किया गया था. उस समय कंपनी ने नयी एक्सयूवी700 नीरज चोपड़ा को गिफ्ट की थी. इसके अलावा अवनि लेखरा, सुनित अंतिल को भी कंपनी ने गाड़ियां गिफ्ट की हैं.

Also Read: Anand Mahindra Tweet : बच्चों के खेल वाले इस छोटे से वीडियो से आनंद महिंद्रा ने दे डाली बड़ी प्रेरणा
महिंद्रा थार सबसे पॉपुलर ऑफ-रोडर्स में से एक

महिंद्रा थार भारत में सबसे पॉपुलर ऑफ-रोडर कारों में एक है और लॉन्च के बाद से ही यह काफी डिमांड में रही है. कंपनी RWD और 4WD कॉन्फिगरेशन में मॉडल पेश करती है, जिसे सॉफ्ट टॉप या हार्ड टॉप का ऑप्शन मिलता है. थार पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन में आती है. महिंद्रा की इस एसयूवी के आरडब्ल्यूडी वेरिएंट के लिए मार्केट में काफी दीवानगी है. यह महिंद्रा थार का सबसे सस्ता वेरिएंट है, जिसे कंपनी ने इसी साल जनवरी में लॉन्च किया था. महिंद्रा थार की कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होकर 16.49 लाख रुपये तक जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >