फुल चार्ज में 136 km तक चलेगा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, 22 लीटर का स्टोरेज स्पेस भी मौजूद, कितनी है कीमत?

Ampere Nexus EX+ एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसकी कीमत ₹1.30 लाख से शुरू होती है. इसमें 3 kWh LFP बैटरी, 136 km IDC रेंज मिलती है. 93 kmph टॉप स्पीड के साथ इसमें 22 लीटर स्टोरेज, स्मार्ट कनेक्टिविटी और कई सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं.

भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का बाजार तेजी से बदल रहा है. अब डेली ऑफिस या शहर में आने-जाने वाले लोग भी पेट्रोल स्कूटर के बजाय इलेक्ट्रिक ऑप्शन तलाश रहे हैं. इसी सेगमेंट में Ampere Nexus एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर अपनी जगह बनाता है. इसमें मॉडर्न डिजाइन के साथ दमदार इंजीनियरिंग और कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं.

अगर आप भी अपना पुराना स्कूटर अपग्रेड करने या इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं इस स्कूटर के स्पेसिफिकेशंस, बैटरी परफॉर्मेंस, चार्जिंग सेटअप, रियल-वर्ल्ड रेंज और मौजूदा कीमत के बारे में.

कितनी है कीमत?

Ampere Nexus की कीमत ₹1.30 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. कंपनी इसे फिलहाल सिर्फ एक ही वेरिएंट, Nexus EX+ में पेश करती है. रंगों की बात करें तो Ampere Nexus दो कलर ऑप्शन, Carbon Knight और Steel Grey में उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें: हेलमेट, बैग और ग्रॉसरी... सब समा जाएगा, 70 लीटर बूट स्पेस के साथ नई इलेक्ट्रिक स्कूटर की हुई एंट्री

बैटरी पैक, चार्जिंग टाइम और रियल वर्ल्ड रेंज

Nexus EX+ में सेफ LFP बैटरी पैक मिलता है. इस बैटरी के लिए यूज की गई LFP टेक्नोलॉजी बेहतर थर्मल स्टेबिलिटी के लिए जानी जाती है. यानी तेज गर्मी हो या मौसम में बदलाव, बैटरी को इन सिचुएशन में बेहतर तरीके से काम करने के लिए डिजाइन किया गया है.

पैरामीटरस्पेसिफिकेशन
बैटरी क्षमता3 kWh
IDC सर्टिफाइड रेंज136 किमी/चार्ज
रियल वर्ल्ड रेंजलगभग 100 किमी/चार्ज
चार्जिंग टाइम (0 से 80%)3.1 घंटे
फुल चार्ज टाइम (0 से 100%)4 घंटे
बैटरी प्रोटेक्शन रेटिंगIP67, पानी और धूल से सुरक्षा
बैटरी वारंटी5 साल या 75,000 किमी

मोटर पावर और स्पीड

Nexus EX+ में PMSM मिड-माउंटेड मोटर दी गई है, जो सीधे पिछले पहिए को पावर देती है. मोटर से मिलने वाली पावर रियर व्हील तक बेल्ट ड्राइव सिस्टम के जरिए पहुंचती है, जिससे पावर डिलीवरी स्मूद रहती है.

  • पीक मोटर पावर: 5 kW
  • नॉमिनल मोटर आउटपुट: 4,000 W
  • अधिकतम टॉर्क: 202 Nm
  • टॉप स्पीड: 93 kmph
  • राइडिंग मोड: इको मोड, सिटी मोड, पावर मोड, रिवर्स मोड

Nexus EX+ का डिजाइन, सस्पेंशन और ब्रेकिंग

Nexus EX+ को मजबूत डबल क्रैडल ट्यूबलर फ्रेम पर तैयार किया गया है. इसकी वजह से स्कूटर को बेहतर स्ट्रक्चरल मजबूती मिलती है और खराब सड़कों, गड्ढों या ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी राइडिंग ज्यादा स्टेबल फील होती है. स्कूटर के आगे टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है, जबकि पीछे डुअल शॉक सस्पेंशन मिलता है. दोनों तरफ 12-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक मिलता है.

वजन की बात करें तो इसका कर्ब वेट 126.4 kg है. यानी स्कूटर न तो बहुत भारी लगेगा और न ही हल्का. वहीं, सीट के नीचे 22 लीटर का स्टोरेज स्पेस मिलता है, जिसमें रोजमर्रा का जरूरी सामान आसानी से रखा जा सकता है.

स्मार्ट फीचर्स, डिस्प्ले और सेफ्टी टेक

  • डिस्प्ले: इसमें 7 इंच की TFT टचस्क्रीन मिलती है, जिस पर स्कूटर से जुड़ी जरूरी जानकारी आसानी से देख सकते हैं.
  • स्मार्ट ऐप कनेक्टिविटी: Bluetooth के जरिए इसे Ampere Connect App से कनेक्ट किया जा सकता है. इसके जरिए टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ कॉल और SMS के अलर्ट भी मिलते हैं.
  • लाइटिंग: स्कूटर में डायमंड-कट LED हेडलाइट, चमकदार DRLs और LED टेललाइट दी गई हैं. ये रात में बेहतर रोशनी और विजिबिलिटी देने में मदद करती हैं.
  • सेफ्टी सेंसर: इसमें साइड-स्टैंड सेंसर भी मिलता है. यानी साइड स्टैंड लगा होने पर स्कूटर आगे नहीं बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें: फुल बैटरी में 150km रेंज की गारंटी, मेटल बॉडी और कीमत ₹80 हजार से कम... डेली आने-जाने के लिए बेस्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >