Maruti Suzuki Cuts Prices : मारुति सुजुकी ने कारों की कीमत घटाई, जानें Alto K10 अब कितने में मिलेगी

Maruti Suzuki Cuts Prices : ऑल्टो के10 की कीमत 3.99 लाख रुपये से 5.96 लाख रुपये के बीच है. जानें कंपनी के फैसले के बाद नई कीमत

Maruti Suzuki Cuts Prices : यदि आप कम कीमत पर कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आगे की खबर आपके काम की है. जी हां… मारुति सुजुकी इंडिया ने ऑल्टो के10 और एस-प्रेसो के सलेक्टेड एडिशन की कीमत में तत्काल प्रभाव से कटौती की है. मोटर वाहन विनिर्माता ने शेयर बाजार को इस संबंध में जानकारी दी है. उसने बताया कि एस-प्रेसो एलएक्सआई पेट्रोल की कीमत 2,000 रुपये और ऑल्टो के10 वीएक्सआई पेट्रोल की कीमत 6,500 रुपये कम की गई है.

आपको बता दें कि ऑल्टो के10 की कीमत 3.99 लाख रुपये से 5.96 लाख रुपये के बीच है, वहीं एस-प्रेसो की कीमत 4.26 लाख रुपये से 6.11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है. कंपनी की छोटी कारों (जिसमें ऑल्टो तथा एस-प्रेसो शामिल है) की बिक्री अगस्त में घटकर 10,648 इकाई रह गई, जबकि एक साल पहले इसी महीने यह 12,209 इकाई थी.

Read Also : Thar Roxx से लेकर Curvv और Basalt तक, अगस्त के महीने में इन 5 कारों ने लूट ली महफिल

धनतेरस 2024: नई कीमत पसंद आएगी लोगों को

पांच दिन का त्योहार दिवाली को पंचदिवसीय दीपावली पर्व के नाम से भी जाना जाता है जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है. इस दिन लोग कारों या अन्य वाहनों की खरीदारी करते हैं. 29 अक्टूबर 2024 को इस साल धनतेरस का त्योहार है. इससे पहले मारुति सुजुकी इंडिया के इस फैसले से कम कीमत पर कार खरीदने वालों को कुछ राहत मिल जाएगी.
(इनपुट पीटीआई)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >