AI टूल आपके लिए कर देगा गर्लफ्रेंड का भी इंतजाम, अब तो सिंगल्स की मौज हो गई

1 / 1
AI टूल आपके लिए कर देगा गर्लफ्रेंड का भी इंतजाम, अब तो सिंगल्स की मौज हो गई
फुल स्क्रीन में देखें

AI टूल आपके लिए कर देगा गर्लफ्रेंड का भी इंतजाम, अब तो सिंगल्स की मौज हो गई

AI Girlfriend Tool – कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या एआई (AI) टेक्नोलॉजी ने यह कल्पना भी सच कर दिखाई है. ऐसे में अगर आप अपनी पसंद का पार्टनर नहीं ढूंढ पा रहे हैं तो इस काम में AI आपकी मदद कर सकता है. AI की मदद से आप जल्द ही अपने सपनों का साथी बनाने में सक्षम होंगे.

AI Tool Girlfriend : अगर आप भी अपने लिए परफेक्ट पार्टनर की तलाश में हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. ये तो आप भी जानते होंगे कि परफेक्ट पार्टनर की तलाश करना कोई आसान काम नहीं है. लेकिन अब आप अपने लिए ‘सपनों की राजकुमारी’ या ‘सपनों का राजकुमार’ डिजाइन कर सकते हैं.

AI टेक्नोलॉजी ने यह कल्पना भी सच कर दिखाई

यह पढ़कर आपको हैरानी हो सकती है, लेकिन कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या एआई (AI) टेक्नोलॉजी ने यह कल्पना भी सच कर दिखाई है. ऐसे में अगर आप अपनी पसंद का पार्टनर नहीं ढूंढ पा रहे हैं तो इस काम में AI आपकी मदद कर सकता है. AI की मदद से आप जल्द ही अपने सपनों का साथी बनाने में सक्षम होंगे.

AI की मदद से परफेक्ट पार्टनर बनाना अब संभव

AI की मदद से अब अपने सपनों का पार्टनर बनाना बड़ा आसान हो गया है. सिलिकॉन वैली के एक स्टार्टअप आंद्रेसेन होरोविट्ज ने इसे संभव कर दिखाया है. कंपनी ने GitHub पर जारी किये गए एक ट्यूटोरियल में बताया है कि पर्सनैलिटी और बैकग्राउंड के आधार पर आप किस तरह कस्टमाइजेबल AI कंपेनियन बना सकते हैं.

AI मॉडल चुनकर दे सकते हैं मनचाहा रूप

कंपनी का कहना है कि आप अपने साथी की बैकग्राउंड स्टोरी लिखकर और AI मॉडल को चुनकर, बिल्कुल वैसा ही आकार दे सकते हैं जैसा आप चाहते हैं. हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जहां यह प्रोजेक्ट फिलहाल डेवलपर्स के एक्सपेरिमेंट के लिए है, वहीं कई टेक्नोलॉजी के साथ अपडेट रहनेवाले लोगों के लिए अपने आदर्श डिजिटल साथी का खयाल ही रोमांचित कर देने वाला है.

एवलिन नाम का कैरेक्टर, हर हुनर में सक्षम

आंद्रेसेन होरोविट्ज की कंपनी इस बात को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है कि आने वाले समय में कुछ लोग रोमांटिक रिलेशन के लिए AI का इस्तेमाल कर सकते हैं. कंपनी ने इस प्रोजेक्ट में एवलिन नाम का एक कैरेक्टर जोड़ा है. एवलिन एक AI लड़की है, जिसके पास अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने से लेकर सर्कस में काम करने तक की बैकस्टोरी है.

अपनी सोच और खूबियों वाला साथी बना सकते हैं

इस प्लैटफॉर्म पर यूजर्स पहले से तैयार पर्सनैलिटीज में से भी चुन सकते हैं. इनमें साहसी एलेक्स, पॉश लेखक सेबेस्टियन और अंतरिक्ष यात्री कॉर्गी है. अगर इनमें से कोई भी विकल्प आपकी पसंद के अनुरूप नहीं है, तो आप अपने हिसाब से अपनी सोच और खूबियों वाला साथी बना सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >