मिड-साइज SUV सेगमेंट में Renault Duster ने वापसी कर ली है. यह कार मार्च 2026 में भारतीय बाजार में आई थी. इसकी शुरुआती कीमत 10.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. इसका सीधा मुकाबला सेगमेंट की सबसे पॉपुलर SUVs में से एक Hyundai Creta से हो रही है. दोनों गाड़ियां अपने-अपने तरीके से मजबूत पैकेज ऑफर करती हैं. लेकिन कुछ मामलों में नई Duster साफ तौर पर Creta पर भारी पड़ती नजर आती है. आइिए जानते हैं वो 3 बड़े कारण, जहां Renault Duster बाजी मारती है.
बिल्ट-इन गूगल इंटीग्रेशन
नई Duster में बिल्ट-इन गूगल इंटीग्रेशन (built-in Google integration) दिया गया है. यानी Google Maps, Google Assistant, connected car features और over-the-air updates जैसी सुविधाएं सीधे इंफोटेनमेंट सिस्टम में ही मिल जाती हैं. इसका सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को होगा जो अक्सर शहर की ट्रैफिक भरी सड़कों या नए रास्तों पर ड्राइव करते हैं.
वहीं दूसरी तरफ, Hyundai Creta में यह नेटिव गूगल इंटीग्रेशन नहीं मिलता. इसमें नेविगेशन के लिए Android Auto और Apple CarPlay पर डिपेंड रहना पड़ता है. ऐसे में Duster थोड़ा ज्यादा फ्यूचर रेडी और टेक फ्रेंडली लगती है.
टॉप वेरिएंट्स में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले का सपोर्ट
Renault Duster में वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay की सुविधा बेस मॉडल के ठीक ऊपर वाले Evolution वेरिएंट से ही मिल जाती है. यानी आपको ये प्रीमियम और केबल-फ्री एक्सपीरियंस पाने के लिए सबसे महंगा मॉडल खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती.
वहीं Hyundai Creta में भी वायरलेस कनेक्टिविटी मिलती है, लेकिन यहां एक दिलचस्प बात है. यह फीचर दूसरे बेस EX वेरिएंट से तो मिलता है, मगर कुछ टॉप वेरिएंट्स में गायब हो जाता है. ऐसे में कई यूजर्स को अलग से वायर्ड-टू वायरलेस अडाप्टर (wired-to-wireless adapter) का सहारा लेना पड़ सकता है.
स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन
Renault Duster का 1.8-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड ई-टेक (Strong Hybrid E-Tech) इंजन इसे Creta से अलग पहचान देता है. यह इंजन 160 hp की पावर और 172 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. खास बात ये है कि शहर के ट्रैफिक में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी फ्यूल बचाने में काफी मदद करती है. हालांकि, इस हाइब्रिड वेरिएंट के लिए खरीदारों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि इसके 2026 Diwali सीजन के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद है.
वहीं दूसरी तरफ Hyundai Creta में फिलहाल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (strong hybrid) ऑप्शन नहीं मिलता. इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं. लेकिन इसमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी नहीं दी गई है. यही वजह है कि Creta में वो बेहतर माइलेज और ज्यादा स्मूथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस नहीं मिलता, जो एक फुल हाइब्रिड सिस्टम वाली कार में देखने को मिलता है.
यह भी पढ़ें: Tata Curvv EV SeriesX vs Hyundai Creta EV: कौन है बेहतर मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV?
