रोजाना अप-डाउन के लिए खोज रहे हैं सस्ती बाइक? 60 हजार रुपये से कम में ये हैं 3 धांसू विकल्प

कम बजट में शानदार परफॉरमेंस वाली बाइक की तलाश है? हम आपके लिए लेकर आए हैं 60 हजार रुपये से कम कीमत में 3 बेहतरीन बाइक्स के विकल्प. जानें Hero HF Deluxe, Hero HF 100 और TVS Sport की खासियतें, माइलेज और फीचर्स.

यदि आप रोजाना आने-जाने के लिए एक ऐसी बाइक की खोज कर रहे हैं, जिसकी कीमत कम हो, लो मेंटेनेंस रहे और दमदार परफॉर्मेंस करे, तो यहां हम आपके लिए 3 शानदार विकल्प लेकर आए हैं. वर्तमान में कई ऐसी टू-व्हीलर निर्माता कंपनियां हैं, जो काफी कम कीमत पर ग्राहकों के लिए अच्छी माइलेज और शानदार प्रदर्शन करने वाली बाइकें ऑफर करती हैं. कुछ कंपनियां 60 हजार से कम रुपये में भी बेहतर ऑप्शंस देती हैं. इस आर्टिकल में हम उन्हीं में से 3 बाइक्स की जानकारी देंगे, जो आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं. तीनों की कीमत, खासियत और माइलेज के बारे में भी बताएंगे.

Hero HF Deluxe

हीरो मोटोकॉर्प की एचएफ डीलक्स की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत (दिल्ली) 59,477 रुपये है. इसमें 97.2 सीसी का 4 स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर (OHC) इंजन मिलता है, जो 8000 rpm पर 8.02 PS (7.9 BHP) और 6000 rpm पर 8.05 NM टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. इसमें एडवांस प्रोग्राम फ्यूल इंजेक्शन और XSens टेक्नोलॉजी लगा है, जो इंजन की परफॉर्मेंस को बेहतर और फ्यूल की खपत को कम करता है. इसके अलावा इस बाइक में इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS), स्टैन्डर्ड ट्यूबलेस टायर्स, 12V/3AH मेंटेनेंस बैटरी, एनालॉग स्पीडोमीटर, एलईडी हेडलैंप, साइड-स्टैन्ड-इंजन कट ऑफ और डिजिटल कंसोल जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसका ARAI-क्लेम्ड माइलेज 70 kmpl है, जबकि रियल वर्ल्ड में 65 से 70 बताया जाता है. 

Hero HF 100 

सूची में दूसरे नंबर पर भी हीरो मोटोकॉर्प कंपनी की एचएफ100 का नाम है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 59,839 रुपये है. इसमें 97.2 सिसी एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर OHC इंजन मिलता है, जो 8000 rpm पर 8.02 ps पावर और 6000 rpm पर 8.05 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसके अलावा फीचर्स के रूप में इसमें आपको xSens FI Technology, इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS), फ्रंट एंड रियर 130 mm ड्रम ब्रेक, साइड-स्टैंड-इंजन कट ऑफ, फॉल-सेफ इंजन कट ऑफ, 165 mm ग्राउंड क्लियरेंस, 805 mm सीट हाइट और 18 इंच ब्लैक अलॉय व्हील्स मिलेंगे. इसका ARAI क्लेम्ड माइलेज 70 kmpl है, जबकि रियल वर्ल्ड में 65 से 70 बताया जाता है. 

TVS Sport

लिस्ट में तीसरे नंबर पर टीवीएस स्पोर्ट का नाम है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 58,750 रुपये है. डेली काम करने वाले या ऑफिस जाने वालों के लिए लो बजट में इससे बेहतर बाइक शायद ही मिल सकती है. इसमें 109.7 सिसी का सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक, फ्यूल इंजेक्शन, एयर कूल्ड स्पार्क इग्नीशन इंजन मिलता है. यह इंजन 7350 rpm पर 6.3 kW मैक्स पावर और 4500 rpm पर 8.07 nm टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है. इसे 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसके अलावा एक्स्ट्रा लॉंग सीट, ऑल गियर इलेक्ट्रिक स्टार्ट, एल्यूमिनीयम ग्रैब रेल, यूएसबी चार्जर, टेलीस्कोपिक ऑइल डैम्प्ड, शॉक एब्जॉर्बर और 5-स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर जैसे फीचर्स लगाए गए हैं. इसका ARAI क्लेम्ड माइलेज 80 kmpl है, जबकि रियल वर्ल्ड में 70 kmpl बताया जाता है. 

ये भी पढ़ें:60 हजार रुपये से कम में आने वाली TVS Sport 110 में क्या-क्या मिलता है? जानें इसके हरेक फीचर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivansh Shekhar

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >