सुजुकी ने अपनी आइकॉनिक हाइपरबाइक Hayabusa के 2027 मॉडल से पर्दा उठा दिया है. इस बार कंपनी ने बाइक के लुक को और स्टाइलिश बनाने के लिए इसमें नए कलर ऑप्शन और एक नया स्पेशल एडिशन वेरिएंट पेश किया है. हालांकि, अगर आप इसके इंजन या परफॉर्मेंस में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं, तो ऐसा नहीं है. 2027 Suzuki Hayabusa का इंजन, चेसिस और इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज पहले की तरह ही बरकरार रखा गया है.
2027 Suzuki Hayabusa: कलर ऑप्शन और स्पेशल एडिशन
इस बार कंपनी ने इसे दो स्टैंडर्ड कलर ऑप्शन (Glass Sparkle Black और Metallic Reflective Blue) में लॉन्च किया है. इन दोनों वेरिएंट्स में ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. अगर आप कुछ अलग और प्रीमियम चाहते हैं, तो Suzuki ने इसका Special Edition भी पेश किया है. यह वेरिएंट Pearl Brilliant White और Metallic Oort Grey कलर कॉम्बिनेशन के साथ आता है, जिस पर रेड ग्राफिक्स इसे बेहद हटकर लुक देते हैं.
सिर्फ रंग ही नहीं, Special Edition में कई एक्सक्लूसिव कॉस्मेटिक अपडेट भी मिलते हैं. इसमें बॉडी कलर से मैच करता सोलो सीट काउल, ब्लैक एग्जॉस्ट एंड कैप्स, फ्यूल टैंक पर उभरा हुआ 3D Suzuki लोगो और Special Edition बैजिंग दी गई है. वहीं, रेड हाइलाइट वाले व्हील्स, गोल्ड एनोडाइज्ड फ्रंट ब्रेक रोटर्स और चेन एडजस्टर्स इसके प्रीमियम फील को और बढ़ाते हैं. इसके अलावा, फेयरिंग पर Hayabusa Kanji ग्राफिक देखने को मिलता है.
ये भी पढ़ें: 2 से 5 साल के बच्चों के लिए Tesla की पैडल-लेस Bike लॉन्च, जानें कीमत और खासियत
2027 Suzuki Hayabusa: इंजन और गियरबॉक्स
2027 सुजुकी हायाबुसा में वही 1,340cc का लिक्विड-कूल्ड इनलाइन 4-सिलेंडर इंजन मिलता है. ये 190bhp की पावर और 150Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इस दमदार इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. इसमें बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर की सुविधा भी मिलती है. इससे बिना क्लच का यूज किए गियर बदलना आसान और तेज हो जाता है.
Hayabusa की सबसे बड़ी खासियत इसकी शानदार इंजन फ्लेक्सिबिलिटी है. आप इसे छठे गियर में ही 60 km/h की स्पीड से लेकर 300 km/h तक चला सकते हैं, वह भी बिना डाउनशिफ्ट किए.
2027 Suzuki Hayabusa: इलेक्ट्रॉनिक्स और सेफ्टी
बाइक में Suzuki Intelligent Ride System (S.I.R.S.) दिया गया है. इसकी मदद से राइडर्स अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग राइड मोड और पावर मोड चुन सकते हैं. इसके अलावा ट्रैक्शन कंट्रोल, इंजन ब्रेक कंट्रोल, लॉन्च कंट्रोल और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं. वहीं, लंबी दूरी के सफर को कम्फर्टेबल बनाने के लिए क्रूज कंट्रोल और सभी जरूरी डिटेल्स दिखाने वाला TFT-LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है.
हार्डवेयर की बात करें तो नई Hayabusa में पहले वाला मजबूत एल्युमिनियम ट्विन-स्पार फ्रेम ही यूज किया गया है. सस्पेंशन का जिम्मा आगे और पीछे दोनों तरफ KYB यूनिट्स संभालते हैं. वहीं ब्रेकिंग के लिए बड़े डिस्क ब्रेक के साथ Brembo Stylema कैलिपर्स दिए गए हैं. सेफ्टी के लिए बाइक में ड्यूल-चैनल ABS के साथ कॉर्नरिंग ABS भी मिलता है.
2027 Suzuki Hayabusa: कीमत
भारत में Suzuki Hayabusa की एक्स-शोरूम कीमत फिलहाल 18.05 लाख रुपये (दिल्ली) है. यह सुपरबाइक सिर्फ अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए ही नहीं, बल्कि 2004 में आई बॉलीवुड फिल्म धूम (Dhoom) में नजर आने के बाद भी भारतीय बाइक लवर्स के बीच एक अलग ही पहचान बना चुकी है.
ये भी पढ़ें: 2026 मॉडल Royal Enfield Classic 350 खरीदने का बना रहे हैं प्लान? पहले जान लें 6 जरूरी चीजें
