नये डिजाइन और पावरफुल इंजन के साथ आएगी 2026 Yezdi Scrambler, जानिए फीचर्स

2026 Yezdi Scrambler में डिजाइन, इंजन और फीचर्स में कई अपग्रेडस देखने को मिल सकते हैं. साथ ही इसकी कीमत में भी बदलाव हो सकता है और यह Triumph Scrambler 400 X जैसी बाइक्स को टक्कर देगी.

Yezdi Motorcycles, जो Classic Legends का हिस्सा है, भारतीय बाजार में एक नए प्रोडक्ट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने अभी तक इस बाइक के बारे में पूरी जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर जारी किए गए टीजर्स से साफ है कि यह एक अपडेटेड मॉडल हो सकता है. खासतौर पर माना जा रहा है कि यह 2026 Yezdi Scrambler हो सकती है, जिसमें कई नए बदलाव देखने को मिलेंगे.

डिजाइन में क्या होगा नया?

मौजूदा Yezdi लाइनअप में Scrambler, Roadster और Adventure बाइक शामिल हैं, जिनमें से Roadster और Adventure को 2025 में अपडेट मिल चुका है. वहीं Scrambler काफी समय से अपडेट का इंतजार कर रही है.

नए मॉडल में बेसिक डिजाइन तो पहले जैसा ही रह सकता है, लेकिन इसमें नए कलर ऑप्शन्स और ग्राफिक्स देखने को मिल सकते हैं. इसके अलावा, राइडिंग पोजिशन को और बेहतर बनाने के लिए सीटिंग और हैंडलबार सेटअप में बदलाव किए जा सकते हैं, जिससे राइडर को ज्यादा कम्फर्ट मिलेगा.

रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी बाइक का वजन भी कम करने पर काम कर रही है, जिससे इसकी हैंडलिंग और कंट्रोल बेहतर हो सकता है.

इंजन और परफॉर्मेंस

फिलहाल Yezdi Scrambler में 334cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 29 hp की पावर और 29 Nm का टॉर्क देता है.

हालांकि, नए मॉडल में इस इंजन को अपडेट किया जा सकता है. टीजर के संकेतों के अनुसार, कंपनी एक बड़ा इंजन भी पेश कर सकती है, जिससे बाइक की पावर और परफॉर्मेंस में सुधार देखने को मिलेगा.

फीचर्स और संभावित कीमत

नई Yezdi Scrambler में फीचर्स की लिस्ट भी अपडेट होने की उम्मीद है, जिससे यह अपने सेगमेंट की दूसरी बाइक्स को कड़ी टक्कर दे सके.

भारत में इसका मुकाबला Triumph Scrambler 400 X और Royal Enfield Scram 440 जैसी बाइक्स से होगा.

इन सभी बदलावों के चलते इसकी कीमत में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. फिलहाल मौजूदा मॉडल की शुरुआती कीमत करीब 1.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

यह भी पढ़ें: KTM लायी SUV जैसी पावर वाली बाइक, 188bhp की ताकत और रेसिंग टेक्नोलॉजी का कॉम्बो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >