2026 Tesla Model Y Premium RWD भारत में हुई लॉन्च, फुल चार्ज में देगी 500km की रेंज

Tesla ने भारत में Model Y का नया Premium Rear-Wheel-Drive (RWD) वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत 50.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. यह नया वेरिएंट पहले बिकने वाले Long Range Premium RWD मॉडल की जगह लाया गया है, जिसकी कीमत 67.80 लाख रुपये थी.

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla ने भारत में अपनी Model Y Premium Rear-Wheel Drive की कीमत में बड़ा कट कर दिया है. पहले यह इलेक्ट्रिक SUV 59.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में मिल रही थी, लेकिन अब इसकी नई कीमत 50.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कर दी गई है. यानी सीधे 9 लाख रुपये की भारी कटौती. कंपनी के मुताबिक, नई कीमत पर ग्राहकों को डिलीवरी जुलाई 2026 से मिलनी शुरू होगी.

इसके साथ ही Tesla ने भारत में मिलने वाले Long Range Premium RWD वेरिएंट को बंद भी कर दिया है, जिसकी कीमत 67.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) थी. अब भारतीय बाजार में Model Y सिर्फ दो वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा. पहला Premium RWD और दूसरा नया लॉन्च हुआ L Premium AWD, जिसकी कीमत 61.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है.

नई कीमत के बाद Premium RWD वेरिएंट, L Premium AWD से करीब 11 लाख रुपये सस्ता हो गया है. वहीं जो लोग और ज्यादा एडवांस टेक्नोलॉजी चाहते हैं, उनके लिए Tesla का Full Self-Driving पैकेज भी ऑप्शनल तौर पर उपलब्ध है, जिसकी कीमत 6 लाख रुपये रखी गई है.

Tesla Model Y Premium RWD: पावरट्रेन और डाइमेंशन

Tesla Model Y Premium RWD में 64kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है, जो रियर-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है. यह मोटर करीब 299hp की पावर जनरेट करती है. इसकी वजह से यह इलेक्ट्रिक SUV सिर्फ 5.9 सेकेंड में 0 से 100km/h की रफ्तार पकड़ लेती है. इसकी टॉप स्पीड 201km/h बताई गई है.

रेंज की बात करें तो एक बार फुल चार्ज होने पर यह SUV करीब 500km तक चल सकती है. वहीं Tesla के Supercharger नेटवर्क की मदद से 175kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग में लगभग 238 km तक की रेंज मिल जाती है.

इसकी लंबाई 4,790mm है, जबकि चौड़ाई 1,982mm और ऊंचाई 1,624mm रखी गई है. लंबा 2,890mm व्हीलबेस अंदर बैठने वालों को अच्छा-खासा स्पेस देता है. इसमें 822 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है. वहीं आगे की तरफ 117 लीटर का एक्स्ट्रा फ्रंक भी दिया गया है, जहां छोटे-मोटे सामान आसानी से रखा जा सकता है.

Tesla Model Y Premium RWD: डिजाइन और फीचर्स 

Tesla Model Y का डिजाइन देखते ही फ्यूचरिस्टिक फील देता है. बाहर की तरफ इसमें फ्लश डोर हैंडल्स, एयरो डिजाइन वाले व्हील्स और फ्रंट में यूनिक स्प्लिट हेडलैंप सेटअप मिलता है. पीछे की तरफ ग्लो करने वाला Tesla लोगो और छिपे हुए एक्सटीरियर कैमरे इसकी हाई-टेक फील को और बढ़ा देते हैं. साथ ही पावर्ड टेलगेट की मदद से बूट खोलना भी काफी आसान हो जाता है.

केबिन में बैठते ही सबसे पहले नजर जाती है इसकी बड़ी 16-इंच टचस्क्रीन पर. पीछे बैठने वालों का भी खास ध्यान रखा गया है, क्योंकि उन्हें अलग 8-इंच डिस्प्ले मिलता है, जिससे मीडिया और क्लाइमेट कंट्रोल ऑपरेट किया जा सकता है. इसके अलावा हीटेड और वेंटिलेटेड सीट्स के साथ एम्बिएंट लाइटिंग भी मिल जाती है.

इंटीरियर में ऑल-ब्लैक थीम स्टैंडर्ड मिलती है, जबकि थोड़ा अलग और प्रीमियम लुक चाहने वालों के लिए Zen Grey फिनिश का ऑप्शन भी है. वहीं कलर ऑप्शन्स की बात करें तो Tesla Model Y कुल 6 एक्सटीरियर रंगों में आती है, जिनमें Stealth Grey, Diamond Black, Glacier Blue, Pearl White Multi-Coat, Ultra Red और Quicksilver जैसे शेड शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: पहली इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए क्यों बेस्ट है नई Tata Tiago EV? जानें 5 कारण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >