प्लग-इन हाइब्रिड इंजन के साथ लॉन्च हुई Mercedes-Benz S-Class, बिना पेट्रोल चलेगी 115KM तक

Mercedes-Benz S-Class भारत में लॉन्च हो गई है. इस लग्जरी सेडान में पहली बार प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन, 115KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज, AI बेस्ड MBUX Superscreen, एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स और प्रीमियम केबिन जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Mercedes-Benz ने भारत में अपनी नई 2026 Mercedes-Benz S-Class लग्जरी सेडान लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.20 करोड़ रुपये रखी है. नई S-Class को पहले से ज्यादा प्रीमियम डिजाइन, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और नए प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) इंजन के साथ पेश किया गया है. खास बात यह है कि भारत में पहली बार S-Class प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आई है.

डिजाइन में क्या नया है?

नई S-Class का ओवरऑल लुक पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन इसमें कई नए डिजाइन अपडेट किए गए हैं. कार के फ्रंट में पहले से बड़ा क्रोम फिनिश ग्रिल दिया गया है, जिसमें Mercedes के स्टार डिजाइन एलिमेंट्स शामिल हैं. इसके अलावा नई डिजिटल एलईडी लाइट (Digital Light LED) हेडलाइट्स और स्टार-पैटर्न LED टेललाइट्स इसे और आकर्षक बनाती हैं. नई डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स और कई नए कलर ऑप्शन भी ग्राहकों को मिलेंगे.

केबिन में मिलेगी लग्जरी और टेक्नोलॉजी

नई S-Class का इंटीरियर पहले से ज्यादा हाई-टेक बनाया गया है. इसमें नया डैशबोर्ड डिजाइन, प्रीमियम फिनिश और एडवांस्ड डिजिटल सिस्टम दिया गया है. वहीं, भारत में सिर्फ लॉन्ग-व्हीलबेस मॉडल उपलब्ध होगा, जिससे पीछे बैठने वालों को भरपूर जगह मिलेगी. कार में 4-सीटर लेआउट का ऑप्शन भी मिलता है, जिसमें रियर सीट्स को 43.5 डिग्री तक रिक्लाइन किया जा सकता है. सभी सीटों में हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज फीचर दिया गया है. साथ ही कंपनी ने केबिन की साउंड इंसुलेशन को भी बेहतर बनाया है, जिससे अंदर का माहौल और शांत हो जाता है.

फीचर्स की लंबी लिस्ट

नई S-Class में Mercedes का लेटेस्ट MBUX Superscreen सेटअप दिया गया है. इसमें 14.4 इंच OLED टचस्क्रीन, 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3 इंच फ्रंट पैसेंजर डिस्प्ले दिया गया है. सिस्टम नए MB.OS ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसमें AI सपोर्ट वाला वर्चुअल असिस्टेंट भी मिलता है. इसके अलावा कार में Google Maps पर बेस्ड AR Head-Up Display, OTA अपडेट्स, 13.1 इंच रियर एंटरटेनमेंट स्क्रीन, Burmester 4D साउंड सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

सेफ्टी में भी आगे

नई Mercedes-Benz S-Class में कई एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग,लेन कीप असिस्टेंट, 360 डिग्री कैमरा और मल्टीपल एयरबैग्स शामिल हैं. इसके अलावा कार में E-Active Body Control के साथ Adaptive Air Suspension और Rear-Wheel Steering सिस्टम भी मिलता है, जो ड्राइविंग को और ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित बनाता है.

इंजन और परफॉर्मेंस

नई S-Class फिलहाल भारत में S 450e वेरिएंट में लॉन्च की गई है. इसमें 3.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और 22kWh बैटरी पैक दिया गया है. यह सेटअप कुल 435hp की पावर और 680Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन के साथ 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है. कंपनी का दावा है कि यह कार सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में 115 किलोमीटर तक चल सकती है. वहीं 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में इसे केवल 5.7 सेकंड लगते हैं. 60kW फास्ट चार्जर की मदद से बैटरी को 10% से 80% तक सिर्फ 20 मिनट में चार्ज किया जा सकता है.

कीमत, वेरिएंट और बुकिंग

नई Mercedes-Benz S-Class को दो वेरिएंट में पेश किया गया है. इसमें स्टैंडर्ड वेरिएंट Launch Edition Exclusive Line की कीमत 2.20 करोड़ रुपये और टॉप वेरिएंट Manufaktur Edition AMG Line की कीमत 2.38 करोड़ रुपये रखी गई है. नई S-Class की कीमत पुराने मॉडल के मुकाबले करीब 35 लाख रुपये ज्यादा है. कंपनी ने नई S-Class की बुकिंग शुरू कर दी है. कंपनी के मुताबिक इसकी डिलीवरी 2026 की दिवाली के आसपास शुरू होगी.

यह भी पढ़ें: नए फ्यूल सिस्टम के साथ लॉन्च हुई Maruti Wagon R Flex Fuel, कीमत भी आई सामने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >