मारुति बलेनो का नया अवतार, 30 किमी की माइलेज और कीमत ₹10 लाख से कम, रिपोर्ट्स में सामने आयी यह बात

2026 Maruti Baleno Facelift भारत में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई है. इसमें नया डिजाइन, 360 कैमरा, 6 एयरबैग्स और 30 kmpl तक माइलेज देने वाला सेटअप मिल सकता है. लॉन्च अप्रैल-मई 2026 में होगा.

मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक Baleno को नये अवतार में लाने की तैयारी कर रही है. हाल ही में 2026 Maruti Baleno Facelift को भारत में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें नया डिजाइन, एडवांस फीचर्स और 30 kmpl तक का माइलेज देने वाला सेटअप मिल सकता है. कीमत भी ₹10 लाख से कम रहने की उम्मीद है, जिससे यह Hyundai i20 और Tata Altroz जैसी कारों को कड़ी टक्कर देगी.

डिजाइन में बड़े बदलाव (2026 Maruti Baleno Facelift)

स्पाई शॉट्स से पता चला है कि नयी बलेनो में रीडिजाइन ग्रिल, स्लीकर LED हेडलैंप्स और नई DRLs मिल सकती हैं. रियर में अपडेटेड LED टेल लैंप्स और कनेक्टेड लाइट बार देखने को मिल सकता है. साइड प्रोफाइल में नये अलॉय व्हील्स और शार्प बॉडी लाइन्स होंगी. कुछ रिपोर्ट्स में टॉप वेरिएंट्स में सनरूफ दिये जाने की भी संभावना जताई गई है.

2026 Maruti Baleno Facelift: इंटीरियर और फीचर्स

इंटीरियर को ज्यादा प्रीमियम बनाने पर जोर होगा. नया डैशबोर्ड लेआउट, बेहतर सीट अपहोल्स्ट्री और बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (संभवतः 9 इंच या उससे ज्यादा) दिया जा सकता है. डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग और रियर पैसेंजर्स के लिए AC वेंट्स और USB टाइप-C पोर्ट्स भी शामिल हो सकते हैं.

फीचर लिस्ट में 360 डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले, वॉयस असिस्ट और कनेक्टेड कार टेक जैसे एडवांस फीचर्स मिल सकते हैं. सेफ्टी के लिहाज से सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड होंगे. ESP, हिल होल्ड असिस्ट, ABS+EBD और ISOFIX पहले से मौजूद हैं, लेकिन फेसलिफ्ट में कुछ ADAS फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं.

इंजन और माइलेज (2026 Maruti Baleno Facelift)

2026 मारुति बलेनो फेसलिफ्ट के इंजन सेटअप में मौजूदा 1.2 लीटर K-सीरीज Dual Jet Dual VVT पेट्रोल इंजन जारी रह सकता है, जो 89 PS पावर और 113 Nm टॉर्क देता है. यह 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध होगा. रिपोर्ट्स में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट की भी चर्चा है, जो 25–30 kmpl तक का माइलेज दे सकता है.

2026 Maruti Baleno Facelift: लॉन्च टाइमलाइन और कीमत

नयी बलेनो फेसलिफ्ट का लॉन्च अप्रैल-मई 2026 के आसपास होने की उम्मीद है. कीमत ₹10 लाख से कम रहने की संभावना है, जिससे यह सेगमेंट में सबसे वैल्यू फॉर मनी कार साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें: SUV मार्केट में भी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार कैसे बनी Maruti Suzuki Dzire ?

यह भी पढ़ें: Alto से Brezza तक सस्ती हुई Maruti कारें, जानें किस पर कितना फायदा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >