₹33.50 लाख में लॉन्च हुई BMW की दमदार बाइक, 3.2 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार

BMW ने अपनी नई सुपरस्पोर्ट रोडस्टर बाइक BMW M 1000 R को भारत में लॉन्च कर दिया है. बाइक में एडवांस फीचर्स, राइडिंग मोड्स और प्रीमियम डिजाइन दिया गया है, जो इसे हाई-परफॉर्मेंस सेगमेंट में मजबूत ऑप्शन बनाता है.

BMW Motorrad India ने अपनी नई सुपरस्पोर्ट रोडस्टर बाइक BMW M 1000 R को भारत में लॉन्च कर दिया है. इस बाइक की कीमत कंपनी ने ₹33.50 लाख (एक्स-शोरूम) रखी है. इस कीमत में यह बाइक दमदार इंजन, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और रेसिंग-इंस्पायर्ड फीचर्स का दमदार पैकेज लेकर आती है, जो इसे अपने सेगमेंट में एक खास ऑप्शन बनाती है.

स्पोर्टी और एग्रेसिव डिजाइन

नई BMW M 1000 R का डिजाइन बेहद स्पोर्टी और एग्रेसिव रखा गया है, जो इसकी हाई-परफॉर्मेंस पहचान को साफ दिखाता है. इसमें सामने डुअल LED हेडलाइट्स दी गई हैं, जबकि एयर इंटेक के बीच में M लोगो इसे खास लुक देता है. इसके साथ M Winglets लगाए गए हैं, जो तेज रफ्तार पर बाइक को ज्यादा स्टेबल बनाते हैं. बेहतर ब्रेक कूलिंग के लिए खास डिजाइन भी दिया गया है और ऑप्शनल M Competition Package में कार्बन व्हील्स मिलते हैं. ये सभी एलिमेंट्स बाइक को रेसिंग लुक और बेहतर कंट्रोल ऑफर करते हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

नई BMW M 1000 R में 999cc का इनलाइन 4-सिलेंडर दमदार इंजन दिया गया है, जो 210 hp की पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह बाइक सिर्फ 3.2 सेकंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड करीब 280 km/h है. इसके साथ BMW की ShiftCam टेक्नोलॉजी भी मिलती है, जो हर स्पीड पर बेहतर पावर डिलीवरी और स्मूद परफॉर्मेंस कन्फर्म करती है.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

BMW M 1000 R में कई एडवांस और हाई-टेक फीचर्स दिए गए हैं, जो राइडिंग को और भी शानदार बनाते हैं. इसमें 6.5-इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है, जो सभी जरूरी जानकारी साफ और आसान तरीके से दिखाता है. इसके साथ कई राइडिंग मोड्स जैसे Rain, Road, Dynamic और Race दिए गए हैं, जिससे राइडर अलग-अलग कंडीशन के हिसाब से बाइक को कंट्रोल कर सकता है.

बाइक में डायनामिक ट्रैक्शन कंट्रोल (DTC), लॉन्च कंट्रोल और Pit-Lane Limiter जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो परफॉर्मेंस और सेफ्टी दोनों को बेहतर बनाते हैं. इसके अलावा Cruise Control, Heated Grips और Adaptive Turning Lights जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं. ये सभी फीचर्स राइडिंग को ज्यादा सुरक्षित, स्मार्ट और मजेदार बनाते हैं.

कलर ऑप्शन, बुकिंग और डिलीवरी डिटेल्स

भारत में BMW M 1000 R बाइक Light White / M Motorsport और White Aluminium Matte जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. इसके साथ कंपनी M Competition Package का ऑप्शन भी दे रही है, जिसमें कार्बन फाइबर पार्ट्स और ट्रैक-फोकस्ड फीचर्स शामिल हैं, जो इसकी परफॉर्मेंस और प्रीमियम फील को और बढ़ाते हैं.

इस बाइक की बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसकी डिलीवरी मई 2026 से शुरू होगी. भारतीय बाजार में यह हाई-परफॉर्मेंस रोडस्टर बाइक Ducati Streetfighter V4, Kawasaki Z H2 और Aprilia Tuono V4 जैसी दमदार बाइक्स को कड़ी टक्कर देती है.

यह भी पढ़ें: लॉन्ग हाईवे राइड के लिए परफेक्ट क्यों हैं क्रूजर बाइक्स? जानें इसके 5 खास फीचर्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >