2020 Hyundai Creta: ह्यूंदै की पॉपुलर SUV नये अवतार में लॉन्च, ये खूबियां हैं खास

New Creta SUV Launch: ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (Hyundai Motor India Limited, HMIL) ने अपनी पॉपुलर SUV क्रेटा (Hyundai Creta) को नये अवतार में लॉन्च कर दिया है.

New Creta SUV Launch: ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (Hyundai Motor India Limited, HMIL) ने अपनी पॉपुलर SUV क्रेटा (Hyundai Creta) को नये अवतार में लॉन्च कर दिया है.

कंपनी ने नयी ह्यूंदै क्रेटा (2020 Hyundai Creta) की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये रखी है, जो कि 17.20 लाख रुपये तक जाती है. कंपनी ने इसे 5 वेरिएंट्स – E, EX, S, SX और SX (O) के साथ 14 ट्रिम लेवल्स में पेश किया है.

नयी क्रेटा को अब पूरी तरह नया कर दिया गया है और इसके डिजाइन और स्टाइल को काफी हद तक बदल दिया गया है. नयी क्रेटा एसयूवी (New Creta SUV) में नये फेस के साथ 3D कास्केडिंग ग्रिल दी गई है, जिस पर बड़े LED हेडलैंप्स के साथ नया स्पिल्ट LED डेटाइम रनिंग लैंप्स (DRL) है.

बंपर भी नया है और यह एसयूवी अब फ्लोटिंग रूफ डिजाइन के साथ आती है. इसमें 17 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स भी दिये गए हैं और रियर में LED टेललाइट्स देखने को मिलती है, जो हेडलैंप डिजाइन से मेल खाती है.

ह्यूंदै ने इस एसयूवी में ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी (BlueLink connected car technology) दी है. नयी क्रेटा का पेट्रोल वेरिएंट 16.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगा. यह ARAI द्वारा प्रमाणित किया गया है. जबकि डीजल क्रेटा में 21.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा.

दक्षिण कोरियाई ऑटो निर्माता कंपनी ने भारत में नयी क्रेटा की प्री-बुकिंग 2 मार्च को शुरू की थी. कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग से कुछ घंटे पहले बताया कि इस पॉपुलर एसयूवी के लिए 14,000 से ज्यादा बुकिंग मिली है. क्रेटा को 25000 रुपये की टोकन राशि पर चुनिंदा डीलरशिप पर बुक किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >