प्लेजर क्रूज के ब्रांड एंबेसडर बने सचिन तेंदुलकर

मुंबई : भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को हाल ही शुरू किये गये प्लेजर क्रूज (मनोरंजन के लिये चलने वाला पानी का जहाज) का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है. तेंदुलकर के अलावा ऑस्‍ट्रेलिया के शेन वार्न और ब्रेट ली को भी यह सम्मान दिया गया है. सचिन तेंदुलकर लक्जरी मोनार्च क्रूज के टिकट ब्रिकी […]

मुंबई : भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को हाल ही शुरू किये गये प्लेजर क्रूज (मनोरंजन के लिये चलने वाला पानी का जहाज) का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है. तेंदुलकर के अलावा ऑस्‍ट्रेलिया के शेन वार्न और ब्रेट ली को भी यह सम्मान दिया गया है. सचिन तेंदुलकर लक्जरी मोनार्च क्रूज के टिकट ब्रिकी के लांच के समय यहां मौजूद थे.

आरामदायक और मनोरंजन के अलावा इस क्रूज की यात्रा करने पर चोटी के पूर्व क्रिकेटर और बड़ी कारोबारी हस्तियों से मुलाकात का मौका भी मिल सकता है. मार्च में शुरू होने जा रहे इस जहाज से भारत के अलावा श्रीलंका, मलेशिया, थाइलैंड और सिंगापुर यात्रा के लिये जाया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >