दुर्घटना में एक गंभीर, सड़क जाम

राजनगर : हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग के राजनगर थाना के पास राजकीय बुनियादी विद्यालय के सामने शुक्रवार को शाम करीब चार बजे दुर्घटना में बाना निवासी कुहरू महतो (60) गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गयी, जहां चिकित्सकों […]

राजनगर : हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग के राजनगर थाना के पास राजकीय बुनियादी विद्यालय के सामने शुक्रवार को शाम करीब चार बजे दुर्घटना में बाना निवासी कुहरू महतो (60) गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गयी, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए जमशेदपुर रेफर कर दिया.
बताया जाता है कि बाना निवासी कुहरू महतो अपने साइकिल से राजनगर मुख्य बाजार की ओर जा रहा था. वहीं विपरीत दिशा से आ रहे स्कॉर्पियो गाड़ी (सं. जेएच-06-एफ3010) ने बच्चों को बचाने के चक्कर में कुहरू महतो को ठोकर मार दिया. कुहरू महतो के दोनों पैर एवं सिर में गंभीर चोट आयी. इधर दुर्घटना की सूचना मिलने के पश्चात स्थानीय लोगों ने हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.
जाम स्थल पर अंचलाधिकारी राजीव नीरज एवं थाना प्रभारी अविनाश कुमार आकर जाम करने वालों के साथ वार्ता की. स्थानीय दुर्घटना में घायल व्यक्ति की बेहतर इलाज व मुआवजे की मांग कर रहे थे. सड़क जाम के कारण दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. अंत में थाना प्रभारी द्वारा काफी समझाने व 20 हजार रुपये मुआवजा देने का आश्वासन के बाद रात करीब सात बजे जाम हटा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >