24 घंटे के अंदर प्रस्तुत करें रिपोर्ट:सुरेश घोष

सरायकेला. जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेश चंद्र घोष ने शौचालय का रिपोर्ट जमा नहीं करने वाले प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. श्री घोष ने कहा कि सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को 27 जून तक फोटो के साथ शौचालय से संबंधित रिपोर्ट जमा करने का […]

सरायकेला. जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेश चंद्र घोष ने शौचालय का रिपोर्ट जमा नहीं करने वाले प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. श्री घोष ने कहा कि सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को 27 जून तक फोटो के साथ शौचालय से संबंधित रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया था. इसके बावजूद कई प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट जमा नहीं की. श्री घोष ने ऐसे प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर फोटो के साथ शौचालय का रिपोर्ट नेट के माध्यम से जमा करने को कहा है. रविवार अवकाश होने के कारण नेट के माध्यम से रिपोर्ट जमा नहीं करने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने की बातें कही गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >