चित्रांकन प्रतियोगिता में 40 बच्चे हुए शामिल

बखरी . साहित्य कला मंच के 15 वें स्थापना दिवस पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत शनिवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दुर्गा स्थान परिसर में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कक्षा एक से 10 तक के छात्र-छात्राओं के बीच त्रिस्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों के 40 बच्चों ने भाग लिया. संस्था के महासचिव […]

बखरी . साहित्य कला मंच के 15 वें स्थापना दिवस पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत शनिवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दुर्गा स्थान परिसर में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कक्षा एक से 10 तक के छात्र-छात्राओं के बीच त्रिस्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों के 40 बच्चों ने भाग लिया. संस्था के महासचिव रामनंदन अज्ञानी ने बताया कि रविवार को स्थानीय केसरी धर्मशाला में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम के सफल संचालन में कोषाध्यक्ष दानेश्वर प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह, संरक्षक राजबल्लभ राठौड़, अशोक यादव, गणेश साह आदि का सराहनीय योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >