शिक्षकों की गरिमा व पूर्ण वेतनमान हमारा अधिकार : मार्कण्डेय

दलसिंहसराय : टीइटी, एसटीइटी नियोजित शिक्षकों की गरिमा व पूर्ण वेतनमान हमारा अधिकार है़ जब तक समान काम के बदले समान वेतनमान हमें नहीं मिलता, तब तक हमारी संघर्ष जारी रहेगा़ ये बातें टीइटी एसटीइटी नियोजित शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मार्कण्डेय पाठक ने संत जोसेफस पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित संघ के जिला सम्मेलन […]

दलसिंहसराय : टीइटी, एसटीइटी नियोजित शिक्षकों की गरिमा व पूर्ण वेतनमान हमारा अधिकार है़ जब तक समान काम के बदले समान वेतनमान हमें नहीं मिलता, तब तक हमारी संघर्ष जारी रहेगा़ ये बातें टीइटी एसटीइटी नियोजित शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मार्कण्डेय पाठक ने संत जोसेफस पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित संघ के जिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही़ आगे कहा कि वेतनमान व हक को लेकर हमारी लड़ाई धैर्य के साथ चलेगी़
हम अपना सम्पूर्ण हक लेकर ही मानेंगे क्योंकि हम इसके हकदार हैं, हम इसकी अर्हता को पूरा करते हैं और प्रतियोगिता परीक्षा देकर सेवा में आये हैं वहीं 28-29 जून को पटना में आहूत राज्य सम्मेलन में समुचित भागीदारी का आह्वान किया़ प्रदेश उपाध्यक्ष राजू सिंह ने कहा कि स्कूलों में भी हमारे साथ सौतेला व्यवहार होता है इसलिये हमें समान काम के बदले समान वेतन के साथ पूर्ण अधिकार चाहिय़े अतिथि के रुप में पहुंचे बीडीओ चंद्रमोहन पासवान ने कहा कि शिक्षक समाज व भविष्य निर्माण की महत्वपूर्ण इकाई हैं.
इनके बिना किसी व्यक्ति के जीवन निर्माण सम्भव नहीं है़ आज जरुरत है कि शिक्षक अगर दिल से मेहनत करें तो हमारे टॉपर सरकारी विद्यालयों से होंग़े लनामिवि दरभंगा के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ राम भरत ठाकुर ने भी शिक्षकों के सम्मान व हक का समर्थन किया़ जिलाध्यक्ष रौशन कुमार झा, जिला उपाध्यक्ष राज कुमारी, जिला प्रवक्ता विपुल कुमार, जिला महासचिव डॉ अशोक कुमार, जिला सचिव कमलाकांत राय, प्रखंड अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, चन्द्रभानू, समता कुमारी, पवन शर्मा आदि ने संबोधित किया़ शिक्षिका नेत्री उर्मिला गुप्ता ने शिक्षक हमारे बंधु सखा रे, हमें क्या समङोंगें ये नेता के व्यंगात्मक प्रस्तुति से सबों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >