अहमदाबाद: एक स्थानीय अदालत ने गोलीबारी के एक मामले में सभी गवाहों के मुकर जाने के बाद सबूतों के अभाव में अंडरवर्ल्डडान अब्दुल लतीफ के पूर्व सहयोगी अब्दुल वहाब बलूच को बरी कर दिया.
जिला न्यायाधीश बीजी दोषी ने कल वहाब को बरी कर दिया. उसने संपत्ति के एक मामले में अपने पूर्व सहयोगी तथा स्थानीय बिल्डर नजीर वोरा पर गोली चलाई थी. इस मामले के सभी आठ गवाह सुनवाई के दौरान अपने बयानों से मुकर गये.
