दो दिवसीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का समापन

बीहट़ कविवर रामावतार यादव जन्मशताब्दी समारोह के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न हो गयी. अमरपुर की टीम ने 54-34 अंकों के अंतर से कसहा को हरा कर फाइनल मैच जीत लिया. इसके पूर्व खेले गये सेमीफाइनल में अमरपुर ने विष्णुपुर चांद और कसहा ने जगतपुरा को हरा कर फाइनल में पहुंची […]

बीहट़ कविवर रामावतार यादव जन्मशताब्दी समारोह के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न हो गयी. अमरपुर की टीम ने 54-34 अंकों के अंतर से कसहा को हरा कर फाइनल मैच जीत लिया. इसके पूर्व खेले गये सेमीफाइनल में अमरपुर ने विष्णुपुर चांद और कसहा ने जगतपुरा को हरा कर फाइनल में पहुंची थी. फाइनल मैच के अवसर पर मुख्य अतिथि बरौनी की प्रखंड प्रमुख बबिता देवी, जिला पार्षद संजू देवी, सिमरिया-2 के मुखिया रामानुज सिंह, संजीव भारती सहित अनेक लोग उपस्थित थे. मैच के पूर्व अतिथियों का परिचय खिलाडि़यों से कराया गया. वहीं, आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >